फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बड़ेसरा विवाद : सभी 54 की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करूंगा आत्मदाह

बड़ेसरा विवाद : सभी 54 की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करूंगा आत्मदाह

Tue, 11 Jul 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ेसरा विवाद : सभी 54 की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करूंगा आत्मदाह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
सभी 54 की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं आत्मदाह कर लूंगा। यह चेतावनी बड़ेसरा में हुए खूनी संघर्ष के शिकार हुए बलजीत सिंह के लड़के विकास ने दी है। उन्होंने कहा कि उनके पूरे परिवार की जान को खतरा है। गांव में धमकियां मिल रही हैं। जब तक सभी 54 की गिरफ्तारी नहीं होती, वह गांव नहीं जाएंगे। परिजनों ने पोस्टमार्टम के 30 घंटे बाद भी शव नहीं लिया है। ग्रामीण और परिवार के सदस्य सामान्य अस्पताल में ही धरने पर बैठे हैं। परिजनों ने पुलिस पर भी दबाव बनाने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ, पुलिस का दावा है कि कुछ आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।
बड़ेसरा गांव में शनिवार को पंचायती चुनाव की रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हुआ था। इसके बाद परिजन लगातार दूसरे दिन धरने पर पर रहे। खूनी संघर्ष में 55 वर्षीय बलजीत की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार के सदस्यों के हथियारों के लाइसेंस बनाने की मांग की। परिजनों ने कहा कि आज अस्पताल में करीब डेढ़ सौ लोग धरना दे रहे हैं। मंगलवार से संख्या बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अब रिश्तेदार भी आएंगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अब भी आरोपियों को बचा रही है। कुछ बुजुर्गों को गिरफ्तार कर कह रही है कि आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं, जबकि मुख्य आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

पूरे परिवार को खत्म करने की मिल रहीं धमकियां
मृतक के लड़के विकास और चचेरे भाई राज कुमार ने बताया कि पूरे परिवार को खत्म करने की धमकियां मिल रही हैं। धमकी दी जा रही है कि गांव में आते ही सभी को मारा जाएगा। परिजनों का कहना है कि उन्हें अब डर लग रहा है कि वे गांव जाएं और परिवार के बाकी सदस्यों पर भी जानलेवा हमला न हो जाए। आरोपी खुलेआम बोल रहे है कि एक हत्या पर भी वही सजा है और ज्यादा पर भी। परिजनों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि छोटी-छोटी टोलियों में आरोपी गांव के अंदर और आसपास छिपे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मदाह के अलावा कोई चारा नहीं
मृतक बलजीत के लड़के विकास ने बताया कि गांव में वहीं बच्चे खेलते है और वहीं आना-जाना होता है। आरोपी खुले में घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि वे परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारेंगे। इससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। यदि पुलिस अब भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो उनके पास आत्मदाह के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं बचेगा। वह स्वयं आत्मदाह करेगा। विकास के बाद परिवार के कुछ अन्य सदस्यों ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।


मामले में जांच की जा रही है। 54 के खिलाफ केस दर्ज है और हमारे लिए सभी 54 आरोपी हैं। सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ हिरासत में लिए गए है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
श्रीभगवान इंस्पेक्टर, एसएचओ
बवानीखेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed