{"_id":"595a5f0a4f1c1b71538b463b","slug":"201499094794-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Updated Mon, 03 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मिला क्षत-विक्षत शव
- कुत्तों ने नोंचा, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
नीमड़ीवाली गांव में पावर प्लांट के सामने खेत में एक सड़ी हालत में शव मिला। कुत्तों ने इसे बुरी तरह नोंच रखा था। हालत यह थी कि पहचान करना भी मुश्किल था कि यह शव महिला का है या पुरुष का। हत्या कर शव यहां फेंकने के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह रखवाया है।
मामला सोमवार सुबह का है। नीमड़ी वाली गांव के खेत में पावर हाउस के सामने खेतों में एक शव को कुत्ते नोच रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो शव बुरी हालत में था। यह कहना भी मुश्किल था कि शव महिला का है या पुरुष का। जींस की पेंट से कयास लगाए जा रहे थे कि यह किसी पुरुष का है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। यहां हत्या कर शव फेंकने के कयास लगाए जा रहे है। शव की हालत को देखते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रेफर किया गया। जांच अधिकारी सदर थाना से एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि शव गली सड़ी हालत में है और पहचान भी नहीं हो पा रही। फिलहाल 174 के तहत इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।