फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   किराना दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख का सामान जलकर राख

किराना दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख का सामान जलकर राख

Sun, 24 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
किराना दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख का सामान जलकर राख
किराना दुकान में लगी
विज्ञापन

भिवानी। सब्जीमंडी में स्थित एक किराना दुकान में शनिवार सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग से करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग से आसपास की दुकानें भी खाली की गईं।
मामला सुबह करीब 10 बजे का है। सब्जी मंडी की दुकान नंबर 21 में मनोज किरना दुकान में सुबह अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में तेल आदि सामान होने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरी दुकान में फैल गई। दुकानदार व वहां कार्य करने वालों ने पहले तो आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर आग तेज हो गई। सूचना पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग दुकान में बनाई गई टांडी पर रखे सामान और धुआं अधिक होने से बुझाने में दिक्कतें आई। एक गाड़ी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो दूसरी गाड़ी बुलाई गई। दोपहर 12 बजे तक भी दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के प्रयासों में जुटे थे। आग के कारण दोनों साइड की दुकानों में भी धुआं फैल गया और यहां भी आग की आशंका के चलते दुकानें खाली करनी पड़ी।
विज्ञापन

दुकानदार मनीष ने बताया कि सब्जी मंडी में अंदर की साइड उनकी किराना की दुकान है और पीछे मकान है। सुबह नौ बजे दुकान खोली थी। 10 बजे शार्ट सर्किट से आग लगी। आग से करीब पांच लाख का सामान राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखने वालों की लगी भीड़
सब्जी मंडी में सुबह भीड़ रहती है। ऐसे में जब आग लगी तो दुकानदार व मंडी में काम करने वाले लोगों के अलावा सब्जी मंडी में आए ग्राहक भी उस ओर पहुंचे। कुछ दुकानदार आग बुझाने में मदद करते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed