{"_id":"5c7eced2bdec22146e0f8c74","slug":"191551814354-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार की बीमारी से मौत, सूचना मिलते ही पत्नी ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार की बीमारी से मौत, सूचना मिलते ही पत्नी ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। प्रेम में साथ जीने और साथ मरने की कसमें खाई जाती हैं। यह कसम अटूट प्रेम की निशानी मानी जाती है। ऐसा ही एक वाक्या सच हुआ है क्षेत्र के ईश्रवाल गांव में। बुजुर्ग चौकीदार का बीमारी से निधन हो गया। इसकी सूचना जब उनकी पत्नी को मिली तो वह गम बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
ईश्रवाल निवासी हेतराम की सोमवार-मंगलवार दरमियान रात करीबन 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद मंगलवार सुबह घरवाले और रिश्तेदार अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। तभी मंगलवार सुबह पति की मौत का समाचार उनकी पत्नी मुन्नी देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
गांव वालों का कहना है कि हेतराम अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ बड़े ही प्रेम भाव से रहते थे। पिछले कुछ दिनों से हेतराम अस्वस्थ चल रहे थे। पति की अस्वस्था के चलते पत्नी भी अस्वस्थ हो गई और अस्पताल में दाखिल थी। लेकिन रात को पति की मौत होने के बाद सुबह समाचार मिलते ही पत्नी की भी मौत हो गई। गांववासी महेंद्र नंबरदार व दलबीर नंबरदार ने बताया कि हेतराम चौकीदार थे। जब भी कोई चौकीदारे का कार्य होता था गांव में पति-पत्नी दोनों साथ होते थे। मंगलवार की रात पति की मौत के बाद सुबह मुन्नी देवी के निधन की खबर ने सबको अचंभित कर दिया।