फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शहीद सैनिकों के आश्रित बच्चों को बोर्ड ने दी छूट

शहीद सैनिकों के आश्रित बच्चों को बोर्ड ने दी छूट

Sat, 23 Feb 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
शहीद सैनिकों के आश्रित बच्चों को बोर्ड ने दी छूट
शहीद सैनिकों के आश्रित बच्चों को बोर्ड ने परीक्षा में दी छूट
विज्ञापन

भिवानी। सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा मार्च 2019 के लिए शहीद सैनिकों के आश्रित परीक्षार्थियों व खिलाड़ी परीक्षार्थियों को विशेष छूट दी गई है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव कैप्टन मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि शहीद सैनिकों के बच्चे जो इस वर्ष सेेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं में प्रविष्ट हो रहे हैं, उन्हें विशेष छूट प्रदान की गई है। ऐसे परीक्षार्थी जो अपने शहर या किसी दूसरे शहर में परीक्षा केंद्र बदलवाना चाहते हैं तो उन्हें इसकी अनुमति होगी। यदि वे प्रायोगिक परीक्षा नहीं दे पाते हैं तो उनकी सुविधा अनुसार 10 अप्रैल तक प्रायोगिक परीक्षा विद्यालय द्वारा करवाई जाएगी। यदि वे किसी विषय की लिखित परीक्षा बाद में देना चाहते हैं तो उन्हें भी इसकी अनुमति होगी। बोर्ड अध्यक्ष डा जगबीर सिंह द्वारा विद्यालय मुखियाओं को अवगत करवाते हुए बताया गया कि जिन विद्यालयों में सेेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी के खिलाड़ी परीक्षार्थी हैं, जो राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षाओं के दौरान खेलों में भाग लेने के लिए देश-विदेश में जायेंगे, ऐसे परीक्षार्थियों की पूर्ण जानकारी सबूत सहित परीक्षा आरंभ होने से पहले बोर्ड कार्यालय में उपलब्ध करवायें ताकि इन परीक्षार्थियों की लिखित/प्रायोगिक परीक्षा बाद में अलग से संचालित करवाने की व्यवस्था की जा सके। बोर्ड सचिव ने बताया कि सभी विद्यालय मुखिया ऐसे परीक्षार्थियों की सूचना 28 फरवरी तक बोर्ड कार्यालय में उपलब्ध करवायें ताकि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed