फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 30 Jan 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एमसी कॉलोनी मदरसे में तिरंगे को अपमानित किए जाने के मामले में पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुस्लिम एवं जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने लघु सचिवालय परिसर के बाहर बुधवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया। एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि दो फरवरी तक मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच डीएसपी जगत सिंह मोर को सौंपी है।
एमसी कॉलोनी स्थित मदरसे में गणतंत्र दिवस समारोह में समिति के पूर्व प्रधान और उनके साथ आए लोगों ने हंगामा किया था। प्रधान जोरावर अली ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने तिरंगे को अपमानित किया। जिसकी शिकायत जैन चौक चौकी में दी गई। पुलिस ने शिकायत पर महज झगड़े की कार्रवाई की। जिसमें आरोपियों की जमानत हो गई। मामले में सही कार्रवाई नहीं होने पर मुस्लिम समिति ने रोष जताया।
विज्ञापन

बुधवार को समिति सदस्य दमकल विभाग केंद्र के पास एकत्रित हुए और रोष जताते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान जोरावर अली के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया से मुलाकात की और मामले की निष्पक्ष जांच करा आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच डीएसपी को सौंपी है। प्रधान जोरावर अली ने कहा कि उन्होंने सिटी पुलिस को तिरंगे को अपमानित करने की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में झगड़े का केस दर्ज किया। उनका आरोप था कि पुलिस ने इस मामले में गैर जिम्मेदाराना कदम उठाया है। इस दौरान जोरावर अली, हनीफ अली बहल, बंटी अली, बलवान खान, छाजू दीन, रोशन अली, पूनम चंद, डा. मनोज भारत, करतार खान, केके भाटिया, धर्मबीर समाज सेवक, जसपाल, हैप्पी, ऋषि, मनोज, सोनू, जीतू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed