फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कैंटर और कार की टक्कर में युवा अधिवक्ता की मौत

कैंटर और कार की टक्कर में युवा अधिवक्ता की मौत

Thu, 06 Dec 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
कैंटर और कार की टक्कर में युवा अधिवक्ता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। कितलाना और पैंतावास गांव के बीच कार और कैंटर की टक्कर में युवा अधिवक्ता की मौत हो गई। लोहारू क्षेत्र के गांव बड़दू चैना वासी युवा अधिवक्ता दादरी कोर्ट में जा रहा था। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। लोहारू क्षेत्र के गांव बड़दू चैना वासी युवा अधिवक्ता सुरेंद्र (26) अपनी कार से दादरी कोर्ट में जा रहा था। वह दादरी कोर्ट में ही प्रेक्टिस करता था। कितलाना गांव से जब वह पैंतावास की ओर चला था तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर हालत में उसे कार से निकाल उपचार के लिए भिवानी इमरजेंसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पहले सदर चरखी दादरी पुलिस मौके पर पहुंची। सामान्य अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज कर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है ओर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मृतक के भाई जितेंद्र, चाचा सूरजभान ने बताया कि सुरेंद्र छुट्टी वाले दिन गांव में आ जाता था। किसी कार्य से घर आया था और बुधवार सुबह दादरी कोर्ट के लिए निकला था। बाद में सूचना मिली कि एक्सीडेंट हो गया। सुरेंद्र का दो साल का एक लड़का और करीब पांच वर्ष की एक बेटी है। हादसे की सूचना पर चरखी दादरी बार एसोसिएशन के काफी अधिवक्ता भी सामान्य अस्पताल भिवानी पहुंचे और निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई को लेकर पुलिस में रही असमंजस की स्थिति
कितलाना गांव सदर थाना भिवानी में है जबकि पैंतावास सदर थाना चरखी दादरी में है। पहले बताया गया कि कितलाना के नजदीक हादसा हुआ है। जिस पर सदर थाना भिवानी पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पाया कि यह तो पैंतावास गांव की सीमा में है। इसके बाद चरखी दादरी सदर थाना को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंचे जांच अधिकारी कुलदीप ने कार्रवाई की।

पिछले महीने ही मनाया था जन्मदिन
अधिवक्ता सुरेंद्र ने पिछले महीने 22 नवंबर को ही अपना 26वां जन्मदिवस मनाया था। मगर अब हादसे ने दो बच्चों से पिता का साया छीन लिया है। मृतक का भाई जितेंद्र एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed