{"_id":"5bd8ae60bdec22693c1035b0","slug":"191540927072-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहारू। उपमंडल के गांव फरटिया ताल में पांच दिन से घर से लापता युवक का शव गांव में ही एक कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर लोहारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। समाचार भेजे जाने तक पुलिस शव को कुएं से बाहर नहीं निकाल पाई थी।
जानकारी के अनुसार थाना लोहारू पुलिस को दो दिन पहले दी शिकायत में गांव फरटिया ताल निवासी व्यक्ति ने अपने भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत दी थी। जिसपर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को युवक के परिवार का लड़का खेत में नोजल पाइप लाने के लिए गया तो देखा कि कुएं पर संदीप का शॉल और चप्पल पड़ी हुई हैं और कुएं से बदबू आ रही थी। उसने मामले की सूचना परिवार को दी। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को कुएं से बाहर नहीं निकालने में जुटी थी।