फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आरोपी गवाही देने पर पहले भी दे चुके हैं पीड़ित को जान से मारने की धमकी

आरोपी गवाही देने पर पहले भी दे चुके हैं पीड़ित को जान से मारने की धमकी

Mon, 30 Jul 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
आरोपी गवाही देने पर पहले भी दे चुके हैं पीड़ित को जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। थाना सदर क्षेत्र में शादी समारोह में हुई मारपीट के केस में एक गवाह को आरोपियों ने पिस्तौल व चाकू दिखाकर अगवा कर लिया। आरोपी उसे किसी अज्ञात जगह पर ले गए जहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की और करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। उसके बाद गवाही देने और पुलिस को शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किसी तरह वह घर पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव तिगड़ाना निवासी सूर्यप्रताप ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को पानी लेने गया था। जब वह अपने घर के बाहर पहुंचा तो बाइक पर सवार तीन युवक आए और पिस्तौल व चाकू दिखाकर किसी अज्ञात जगह पर ले गए। वहां उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। उसके बाद आरोपी उसे गवाही देने व पुलिस को शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि एक आरोपी उसके गांव का कपिल है जबकि अन्य को सामने आने पर पहचान सकता है। पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

10 जुलाई को दर्ज मारपीट केस में गवाह है सूर्यप्रताप
सूर्यप्रताप ने बताया कि 10 जुलाई को गांव में शादी समारोह था। समारोह में डीजे वाले के साथ कपिल का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके चलते उसने डीजे वाले के साथ मारपीट की थी जिसका थाने में केस दर्ज है। केस में वह गवाह बना हुआ है। इसकी रंजिश रखते हुए आरोपी उसे पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तिगड़ाना निवासी सूर्यप्रताप ने पिस्तौल व चाकू की नोक पर अगवा कर मारपीट करने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित पहले एक केस में गवाह है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

-विरेंद्र सिंह, डीएसपी।

भाभी व उसके जीजा पर लगाया भाई को अगवा करने का आरोप
- भाई को लिखा पत्र मिला तो दी शिकायत पुलिस ने केस दर्ज कर की जांच शुरू
भिवानी। गांव बलियायी निवासी जयभगवान ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई हरिकिशन बीटीएम मिल में पिछले कई साल से नौकरी करता था। उसके दो लड़के हैं। मेरे भाई का साढू सुरेंद्र व उसके साले गुगन के प्रभाव में आकर उसकी भाभी उसके भाई से झगड़ा करके मायके चली गई। उसके बाद तीनों ने मिलकर उससे झगड़ा शुरू कर दिया। तीनों ने पहले तो उसके मकान में घुसकर 7 हजार रुपये, गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। उसके बाद उन्होंने उसे भिवानी आने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद अब उसके भाई का पत्र उन्हें घर पर मिला तो उसमें उसने पूरी घटना लिखी हुई थी। उसके बाद उन्होंने बीटीएम मिल में पता किया तो बताया कि 14 जुलाई के बाद से मिल में नहीं आ रहा है। पुलिस ने जयभगवान की शिकायत पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed