फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दूसरी कक्षा के छात्र को टॉफी का लालच देकर नौंवी के छात्र ने किया कुकर्म

दूसरी कक्षा के छात्र को टॉफी का लालच देकर नौंवी के छात्र ने किया कुकर्म

Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
दूसरी कक्षा के छात्र को टॉफी का लालच देकर नौंवी के छात्र ने किया कुकर्म

विज्ञापन
भिवानी। जिले के एक नजदीकी गांव में नौंवी कक्षा के छात्र ने दूसरी कक्षा के छात्र को टॉफी का लालच देकर स्कूल परिसर में ही उसके साथ कुकर्म किया। शुक्रवार को सदर पुलिस ने पीड़ित बच्चे का जिला सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ कुकर्म सहित पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि सात वर्षीय बेटा गांव की ही राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह जब बच्चे की मां उसे स्कूल भेजने के लिए तैयार करने लगी तो वह स्कूल जाने से मना करने लगा और गुप्तांग में पीड़ा होने पर रोने लगा। जब उसकी मां ने पूछा तो उसने बताया कि स्कूल के ही एक लड़के ने उसके साथ 12 दिसंबर को स्कूल परिसर के अंदर ही कुकर्म किया। बच्चे ने बताया कि उसे आरोपी लड़के ने स्कूल के पास ही स्थित किराने की दुकान से टॉफी दिलाई थी। इसके बाद उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत कार्य किया। परिजनों ने जब स्कूल पहुंचकर दुकानदार से पड़ताल की तो उसने आरोपी युवक के बारे में बताया। इसके बाद परिजन सदर पुलिस थाने में पहुंचे और मामले की शिकायत दी। सदर पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि पीड़ित का जिला सामान्य अस्पताल में शुक्रवार शाम को मेडिकल कराया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ कुकर्म सहित पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित युवक भी सरकारी स्कूल के अंदर ही नौंवी कक्षा का छात्र है, लेकिन उसकी उम्र 18 साल से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपित युवक को काबू करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed