फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सीमावर्ती जिले चुरू, झुंझ्ुनू व हनुमानगढ़ के रास्तों पर बढ़ाई चौकसी: एसपी

सीमावर्ती जिले चुरू, झुंझ्ुनू व हनुमानगढ़ के रास्तों पर बढ़ाई चौकसी: एसपी

Mon, 29 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती जिले चुरू, झुंझ्ुनू व हनुमानगढ़ के रास्तों पर बढ़ाई चौकसी: एसपी

विज्ञापन
भिवानी। त्योहारों मौसम व राजस्थान चुनावों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को शहर थाना, सिविल लाइन थाना में पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक की। साथ ही कहा कि राजस्थान चुनावों को लेकर सीमावर्ती जिलों में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि राजस्थान के सीमावर्ती जिले चुरू, झुंझुनू, हनुमानगढ़ के रास्ता पर चौकसी बढ़ाई गई है।

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि राजस्थान सीमा पर चौकसी के लिए भिवानी से लगते राजस्थान के झुंझुनू, चुरू व हनुमानगढ जिला के डीसी व एसपी से वो निरंतर संपर्क में हैं। इन जिलों को जाने वाले रास्तों में विशेष नाकाबंदी की गई है। ताकि किसी भी प्रकार के अवैध हथियार या शराब की तस्करी ना हो सके। उन्होंने बताया कि साथ ही इन जिलों के आसपास के अपराधियों व संदिग्ध लोगों पर निरंतर निगरानी के संबंधित डीएसपी व थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं त्योहारों को लेकर भी पुलिस अलर्ट है। शहर में जाम से निजात दिलाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पीसीआर व राइडर को तैनात किया गया है। इसके अलावा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को पेंडिंग केसों का तुरंत निपटारा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed