फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   परिवार समेत झील पर घुमने आए थे बच्चे, नाव पलटने से हुआ हादसा

परिवार समेत झील पर घुमने आए थे बच्चे, नाव पलटने से हुआ हादसा

Tue, 05 Jun 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
परिवार समेत झील पर घुमने आए थे बच्चे, नाव पलटने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम (भिवानी)।
सोमवार को झील में नाव पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चे आपस में ममेरे भाई-बहन थे। गोविंदपुरा निवासी सोनू अपने परिवार समेत तोशाम झील पर घूमने आया था और हादसे में उसकी बेटी खुशी (7) व भांजा दीपक (12) की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
गोविंदपुरा निवासी सोनू बच्चों व पत्नी के अलावा जीजा सिरसा घोघड़ा निवासी बिल्लू के साथ भिवानी में बहन निर्मला के पास आया हुआ था। भिवानी आने के बाद परिवार व सगे संबंधियों का तोशाम घूमने का कार्यक्रम बन गया। सोनू सहित परिवार के 13 सदस्य दोपहर बाद दो विभिन्न नावों में बैठकर झील का आनंद ले रहे थी। करीबन तीन बजे खुशियों का यह आलम उस समय गमगीन माहौल में बदल गया जब एक नाव पलट गई। इस नाव में सोनू, पत्नी आशा, पुत्री खुशी, बहन निर्मला, निर्मला का बेटा दीपक बैठे हुए थे। नाव पलटने के बाद खुशी व दीपक ने पानी में डूबने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों द्वारा बाहर निकालने का कार्य किया गया लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। दूसरी नाव में बिल्लू, सोनू की मां संतोष, पिंकी, रोहण, नितिन, भानू व ध्रुव बैठे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी संदीप शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि फिलहाल पूछताछ से मामला इत्तफाकिया बन रहा है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed