फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   तिगड़ाना से तीन स्कूली बच्चे की गुमशुदगी से हड़कंप

तिगड़ाना से तीन स्कूली बच्चे की गुमशुदगी से हड़कंप

Tue, 15 May 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
तिगड़ाना से तीन स्कूली बच्चे की गुमशुदगी से हड़कंप
तिगड़ाना से तीन स्कूली बच्चे की गुमशुदगी से हड़कंप
विज्ञापन

- रविवार सुबह तीनों घर से निकले थे, सोमवार को दर्ज कराई रपट
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
तिगड़ाना गांव में दसवीं कक्षा में पढने वाले तीन छात्र रविवार सुबह गायब होने से हड़कंप मच गया। सोमवार को परिजनों ने गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर तीनों बच्चों की तलाश आरंभ कर दी है। परिजनों का कहना है कि तीनों बच्चे नाराजगी में नहीं, अपनी मर्जी से गए हैं।
रविवार सुबह नौ बजे गांव तिगड़ाना से 14 वर्षीय सूर्यकांत व रोहित और 16 साल के हर्ष अचानक गायब हो गए। तीनों को गांव और रिश्तेदारियों में तलाशा गया, लेकिन नहीं मिले। बताया जाता है कि तीनों गहरे दोस्त हैं और अक्सर साथ रहते हैं। सूर्यकांत और रोहित दसवीं कक्षा और हर्ष ने इस साल दसवीं की परीक्षा दी है। तीनों ही गांव के गवर्नमेंट हाई स्कूल के छात्र हैं।
विज्ञापन

तीनों के परिजनों ने सोमवार को सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रोहित के पिता बलराज ने बताया कि पुलिस में आज रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों बच्चे किसी से नाराजगी में नहीं गए। अपनी मर्जी से गए हैं। इस मसले को लेकर तिगड़ाना गांव के लोग सदर थाने गए और बच्चों की तलाश करने करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों को लेकर सभी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई आनंद ने बताया कि बच्चों की तलाश आरंभ कर दी है। गुमशुदा के पोस्टर में तीनों के चित्र प्रकाशित कर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा दिए गए हैं। फिलहाल तीनों बच्चों का सुराग नहीं लग सका है। तीनों में से किसी के पास मोबाइल नंबर नहीं है।

--
पोस्टर में दिया पुलिस का नंबर खराब
तीनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने जो पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए हैं, उसमें छपा टेलीफोन नंबर खराब है। पोस्टर में पुलिस ने लिखा है कि बच्चों के बारे में सुराग देने के लिए 01664242777 लैंडलाइन नंबर दर्शाया गया है। अमर उजाला ने कई बार इस नंबर को डॉयल किया, लेकिन रिंग नहीं गई।
--
फोटो : 21 से 24
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed