{"_id":"5aecac7b4f1c1b9f098b827a","slug":"181525460091-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार
Updated Sat, 05 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार
भिवानी। तोशाम बाईपास क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। युवती के पिता राम सिंह के बयान पर पुलिस ने महिला के पति सचिदानंद के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया।
वीरवार शाम को तोशाम बाईपास के क्षेत्र के घर में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्रवासियों ने घटना की जानकारी बीटीएम चौकी को दी। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले जांच शुरू की। बीटीएम चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि 36 वर्षीय ज्योति नाम की महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या का आरोप महिला के पिता राम सिंह ने अपने दामाद पर लगाया है। हत्या के आरोप में बाद महिला के पति सचिदानंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा महिला के परिजनों को सौंप दिया।
शराब पीकर मारपीट का आरोप लगाया
महिला के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी दिनोद गेट क्षेत्र में रहने वाले सचिदानंद के साथ हुई थी। उनके एक बेटा व बेटी हैं। पति दारू पीकर पत्नी से मारपीट करता था। लेकिन वीरवार को झगड़ा अधिक होने के कारण सचिदानंद ने ज्योति को गला दबाकर जान से मार दिया।