{"_id":"595be2664f1c1bf9138b47ac","slug":"181499193958-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी को की शिकायत, पुराने केस मे समझौता कराने के लिए दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएसपी को की शिकायत, पुराने केस मे समझौता कराने के लिए दी धमकी
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार से पांच बार फोन कर दी गई धमकी
डीएसपी की शिकायत, पुराने केस में समझौता कराने के लिए दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
अप्रैल में हमले का शिकार हुए डॉ. प्रदीप को अब फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्हें चार-पांच बार फोन कर धमकी दी जा चुकी है। दावा किया जा रहा है कि दो लोग उन्हें जान से मारने की धमकी के साथ ही गाली-गलौच कर रहे है। उन पर पुराने केस में समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। चिकित्सक ने इसकी शिकायत डीएसपी से की।
उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल को सामान्य अस्पताल में आरएमओ डॉ. प्रदीप पर एक चिकित्सक ने हमला कर दिया था। उस वक्त पुलिस ने डॉ. प्रदीप की शिकायत पर डॉ. विक्रम को नामजद करते हुए केस दर्ज किया। डॉ. विक्रम ने भी मारपीट का आरोप लगाया। मामला उसके बाद से ठंडे बस्ते में था।
अब मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे डॉ. प्रदीप के पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पहले गाली-गलौच की और फिर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने दावा किया कि फोन करने वाले ने धमकी दी कि पुराने केस में समझौता कर लो वरना ठीक नहीं रहेगा। इसके बाद कुछ ही समय में करीब पांच बार फोन आया अैर फोन करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी। डॉ. प्रदीप ने डीएसपी को बताया कि उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। पूरा परिवार चिंतित है। केस दर्ज करने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
23 अप्रैल को हुई थी हाथापाई
23 अप्रैल को डॉ. प्रदीप पर घर में घुसकर हमला हुआ था। उन्होंने डॉ. विक्रम पर हमला करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। डॉ. प्रदीप ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे उनके पास फोन आया था। फोन करने वाला उन्हें बुला रहा था। वह नहीं गया तो उस पर हमला किया।
डाक्टर ने धमकी मिलने की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।
चंद्रपाल बिश्नोई, डीएसपी हेड क्वार्टर