फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   किशोरी से शराबी पिता ने किया दुष्कर्म, मां-बेटी को पीटा

किशोरी से शराबी पिता ने किया दुष्कर्म, मां-बेटी को पीटा

Sun, 24 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से शराबी पिता ने किया दुष्कर्म, मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
तोशाम। क्षेत्र के एक गांव में एक शराब पिता द्वारा किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे व उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा। पड़ोसियों ने उन्हें छुड़वाया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
मामला 18 फरवरी का है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसे एक 15 वर्षीय बेटी है। 18 फरवरी को पड़ोसी में शादी थी। वह उस कार्यक्रम में गई हुई थी और घर में उसकी बेटी अकेली थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से भाग गया। जब वह घर पहुंची तो उसकी बेटी ने उसे सारी बातें बताई। उसके बाद से उसका पति घर नहीं आया। 22 मार्च को उसका पति शराब पीकर घर आया और उसके और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। वह दोनों को जान से मार देता। शोर सुनकर उनके पड़ोसी घर आए और उन्हें छुड़वाया। इसके बाद उसका पति वहां से भाग गया।
विज्ञापन

मामले में तोशाम थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि महिला ने अपने पति पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की लापता, रिश्तेदार पर ही अपहरण के आरोप
तोशाम। क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होगई। परिजनों ने अपने ही एक रिश्तेदार पर लड़की के अपहरण का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बालिग लड़की घर से अचानक लापता होगई। जिसकी हर जगह तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगा। उन्हें शक है कि उनका एक रिश्तेदार उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
तोशाम। थाना क्षेत्र के ही एक गांव कि युवती ने गांव के एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में करीब साढ़े 18 वर्षीय युवती ने बताया कि युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकत की। जिसके बाद उसने घर आकर परिजनों को सारी बात बताई। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत की। मामले में जांच अधिकारी एएसआई मुकेश ने बताया कि रवि नामक युवक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed