फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुरानी रंजिश के चलते बॉक्सिंग खिलाड़ी व उसके दोस्त पर किया फायर

पुरानी रंजिश के चलते बॉक्सिंग खिलाड़ी व उसके दोस्त पर किया फायर

Wed, 27 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते बॉक्सिंग खिलाड़ी व उसके दोस्त पर किया फायर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे ग्वार फैक्ट्री के पीछे सेवानगर निवासी एक युवक पर कार सवार पांच बदमाशों ने पिस्तौल से फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया। फायरिंग में गोली नहीं लगी तो आरोपी युवकों ने उसके सिर में पिस्तौल के बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं घायल युवक को परिजन उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।
ग्वार फैक्ट्री क्षेत्र सेवा नगर निवासी 19 वर्षीय राजन ने बताया कि वह अपने दोस्त गोलू के साथ शाम करीब सात बजे दूध लेने के लिए डेयरी में जा रहा था। डेयरी में जाते समय रास्ते में कार सवार पांच युवक आए और उस पर एक के बाद एक तीन फायरिंग कर दी। दो फायरिंग तो हवाई की, जबकि एक फायर में वह बच गया। इसके बाद सभी आरोपी युवकों ने उसके सिर में पिस्तौल के बट से कई बार वार किए गए। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। उसने बताया कि उसकी आरोपियों से पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते उस पर फिर से जानलेवा हमला कर दिया गया। सेवा नगर क्षेत्र में गोली चलने की सूचना से हडक़प मच गया और आननफानन में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक आरोपी युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल राजन के बयान दर्ज किए और इस सम्बंध में तहकीकात शुरू कर दी
विज्ञापन

पहले हुई फायरिंग में कार्रवाई नहीं करने का आरोप

पहले भी हुआ था हमला
घायल राजन ने बताया कि वह बॉक्सिंग का खिलाड़ी है। इसी दौरान कुछ अर्से पहले उसकी एक अन्य बॉक्सिंग खिलाड़ी के साथ झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश को लेकर पहले भी उस पर गत 5 अक्टूबर 2018 को भी जानलेवा हमला हुआ था। आरोपियों ने उसे फोन पर जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र में बुलाया था। जहां पहले से ही बाइकों व एक गाड़ी के अंदर आठ युवक मौजूद थे। सभी ने मिलकर उस पर पिस्तौल व लोहे की राड़ से हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया, मगर इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed