फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आरोपी महिला से एंठे हुए रुपये हुए बरामद, महिला के खिलाफ पहले भी हैं दर्ज हैं धोखाधड़ी के केस

आरोपी महिला से एंठे हुए रुपये हुए बरामद, महिला के खिलाफ पहले भी हैं दर्ज हैं धोखाधड़ी के केस

Wed, 31 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
आरोपी महिला से एंठे हुए रुपये हुए बरामद, महिला के खिलाफ पहले भी हैं दर्ज हैं धोखाधड़ी के केस

विज्ञापन
भिवानी। खुद को महिला थाना की एसएचओ बताकर लोगों से रुपये ऐंठने वाली महिला को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला सात-आठ लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। पुलिस ने महिला से एक युवक से ऐंठे हुए रुपये भी बरामद किए हैं। चांग गांव निवासी अजय ने थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत में बताया कि कोर्ट के सामने उसकी चाय की दुकान है। 29 सितंबर को दुकान पर एक महिला आई और खुद को महिला थाना एसएचओ सुनीता बताया। उसने कहा कि भिवानी जेल में कैंटीन की आवश्यकता है और वह उसे कैंटीन दिलवा देगी। जिसकी एवज में उसने मुझसे 30 हजार रुपए लिए। उसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिए। शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना के एएसआई अनिल ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी महिला की पहचान भारत नगर गली नंबर छह निवासी गीता मेहरा के रूप में हुई।
पहले भी धोखाधड़ी के केस दर्ज
आरोपी महिला ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने अपने साथी एडवोकेट कृष्ण गुरइया के साथ मिलकर चांग वासी अजय से 30 हजार रुपये ऐंठे थे। इसके अलावा महिला ने सात-आठ महीने पहले यशवंत वासी घुसकानी से नौकरी लगवाने के नाम पर 80 रुपये मांगे थे। इसके अलावा महिला के खिलाफ थाना शहर में दो और दो मामले सिविल लाइन थाने में दर्ज हैं। पुलिस महिला के साथी एडवोकेट को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

एसएचओ सुनीता के नाम से चला रही थी खेल
करीब दो साल पहले महिला थाना में एसएचओ सुनीता थी। जिसका नाम लेकर उक्त महिला आज भी लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। उक्त महिला ने उसी एसएचओ का नाम सुन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी निवासी गीता नामक महिला के खिलाफ एसएचओ बनकर रुपये लेने की शिकायत आ रही थी। कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के खिलाफ मंगलवार को भी दो अन्य लोगों ने शिकायत दी है। शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गहनता से जांच की जाएगी।
गंगाराम पूनिया, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed