{"_id":"5b2809664f1c1bf76e8b8d2f","slug":"171529350502-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भिवानी कोर्ट में पेश किया जाएगा गैंगस्टर संपत नेहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज भिवानी कोर्ट में पेश किया जाएगा गैंगस्टर संपत नेहरा
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गैंगस्टर संपत नेहरा को भिवानी पुलिस मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर रिमांड पर लेगी। संपत नेहरा का भिवानी की तीन वारदात में नाम शामिल है। पूछताछ में उससे अन्य वारदात के खुलासे भी हो सकते हैं। संपत नेहरा की सुरक्षा को लेकर भिवानी पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स ने गैंगस्टर संपत नेहरा को 7 जून को गिरफ्तार किया था जिसका हरियाणा के कई केस में नाम सामने आया है। संपत नेहरा का नाम भिवानी के मास्टर बंटी मर्डर, खरौलिया केस सहित एक अन्य मामले में नाम सामने आया है। एसटीएफ ने सोमवार को गैंगस्टर संपत नेहरा को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। मंगलवार को भिवानी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लेगी। संपत नेहरा से भिवानी के अन्य केसों का खुलासा होने की उम्मीद है। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि संपत नेहरा को मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। उसकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए सीआईए, एसटीफ टीम लगाई गई हैं।