{"_id":"5acfaba94f1c1b1c3d8b4d3b","slug":"171523559337-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से लापता लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान से लापता लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाने पर हंगामा
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान से लापता लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
राजस्थान के मलखेड़ा निवासी एक युवती द्वारा उत्तर प्रदेश के एक युवक से शादी किए जाने के मामले को लेकर यहां हुडा पार्क में पहुंचे दोनों पक्षों के बीच वीरवार शाम को जमकर हंगामा हुआ। समझौता न होने पर राजस्थान से आए एक युवक ने युवती को जबरन धक्का मारकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया तो अपहरण का मामला समझकर स्थानीय लोगों ने हंगामा खड़ा दिया। पार्क में घूमने के लिए आए दर्जन भर व्यक्ति बीच बचाव कर लड़की को सीधे सिविल लाइन थाने ले आए। हंगामा राजस्थान पुलिस के एक कर्मचारी के सामने ही हुआ।
राजस्थान के मलखेड़ा निवासी 20 वर्षीय एक युवती की शादी उसके परिजनों ने जींद के एक युवक के साथ की थी, लेकिन दो माह पहले ही वह जींद से उसे अपने घर ले आए और उक्त लड़के के साथ भेजने से इनकार कर दिया। दस दिन पहले युवती घर से भाग कर उत्तर प्रदेश के युवक करण सिंह के साथ चली गई। लड़की के परिजनों ने इस बीच राजस्थान पुलिस में युवती के लापता होने का मामला दर्ज करवा दिया। दोनों के भिवानी होने की खबर पाकर परिजन राजस्थान पुलिस के साथ भिवानी के हुडा पार्क पहुंचे। वहां पर दोनों पक्षों के बीच वीरवार शाम करीब छह बजे समझौते की बात चलती रही, लेकिन लड़की ने परिजनों के साथ जाने से इनकार दिया। इस पर एक युवक ने उसे जबरन एक गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। आसपास खड़े लोगों ने मामला अपहरण का समझ कर हंगामा खड़ा कर दिया और उनके चंगुल से लड़की को छुड़ा कर सिविल लाइन थाने ले आए। वहां पर पुलिस ने राजस्थान पुलिस के कर्मचारी को साफ शब्दों में कहा कि वहां मामला दर्ज है तो अपने साथ महिला पुलिस लेकर आओ उसके साथ ही युवती को भेजा जाएगा। तब तक इसे आश्रम में रखा जाएगा।
--
लापता युवती को लेने के लिए परिजन व राजस्थान पुलिस का एक कर्मचारी आए हुए थे। विवाद होने पर लड़की ने जाने इनकार कर दिया। स्थानीय लोग उसे थाने लेकर आए। मामला राजस्थान पुलिस का है, लेकिन राजस्थान की महिला पुलिस को ही युवती सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
अजीत सिंह, एसएचओ, सिविल लाइन थाना