{"_id":"59651adb4f1c1beb058b4685","slug":"171499798235-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में चारपाई का शेरू मारकर बड़े भाई का सिर फाड़ा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में चारपाई का शेरू मारकर बड़े भाई का सिर फाड़ा, मौत
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जमीनी विवाद में छोटे भाई ने रात को सो रहे अपने बड़े भाई के सिर में चारपाई का सेरू मारकर घायल कर दिया। देर रात नांगल गांव में हुई वारदात के बाद खून से लथपथ जमींदार को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीसरे भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे का है। नांगल गांव निवासी जमींदार करीब 50 वर्षीय जयभगवान अपने घर में सो रहे थे। इसी घर में उनका छोटा भाई राकेश भी रहता है। सबसे बड़ा अजीत गांव में दूसरी जगह घर बनाकर रहता है। रात करीब डेढ़ बजे शराब के नशे में राकेश ने घर में सो रहे अपने बड़े भाई जयभगवान पर चारपाई के सेरू से हमला कर दिया। उसने उनके सिर में दो वार किए। इससे जयभगवान का सिर फट गया। शोर सुनकर बाकी परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन घायल जयभगवान को खून से लथपथ हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दिए बयान में सबसे बड़े भाई अजीत सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। राकेश शराब पीने का आदि है। जमीनी विवाद में ही उसने जय सिंह की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि राकेश अपने हिस्से की जमीन को बटाई पर देना चाहता था, जबकि हम समझा रहे थे कि घर में ही बुआई कर लेते हैं, उसे हिस्सा दे देंगे। इसी बात पर आरोपी झगड़ा करने लगा और हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।
दो बच्चों से छीन लिया पिता का साया
जिस भाई ने हमेशा ख्याल रखा, अपने साथ रखा, शराब के नशे में उसी ने अपने से बड़े की हत्या कर दी। आरोपी ने अपना परिवार तो बर्बाद किया ही भाई के बच्चों के सिर से भी पिता का साया छीन लिया। मृतक जय सिंह के एक लड़का और एक लड़की है।
विज्ञापन
नांगल निवासी राकेश ने अपने बड़े भाई जय सिंह की चारपाई का सेरू मारकर हत्या की है। जमीनी विवाद में हत्या का दावा किया गया है। तीनों में सबसे बड़े अजीत सिंह की शिकायत पर राकेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी को काबू कर लिया है। सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जय सिंह, थाना प्रभारी
सदर थाना