{"_id":"5c50ad4cbdec227391006bf9","slug":"161548791116-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोस की नाबालिग लड़की के घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोस की नाबालिग लड़की के घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोपी पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जिले के एक गांव निवासी नाबालिग के साथ उसी के घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने और मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नाबालिग ने बताया कि गत 23 जनवरी को उसी के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ घर में घुसकर जबरन गलत कार्य किया और फिर किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती के बाद मारपीट की और जातिसूचक शब्द भी कहे। आरोपी युवक ने उसके बाद भी उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ कहने पर परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी गई। जब इसकी जानकारी नाबालिग ने परिजनों को दी तो मामला महिला पुलिस थाने में पहुंचा। महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के साथ एससीएसटी एक्ट सहित दुष्कर्म करने पर केस दर्ज किया गया और मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई। पुलिस ने इस मामले पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है।