{"_id":"5b3bced54f1c1bc1248b456e","slug":"161530646229-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम साढ़े चार बजे रोहतक रोड पर बस स्टैंड के समीप हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाम साढ़े चार बजे रोहतक रोड पर बस स्टैंड के समीप हुई वारदात
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शातिरों ने पहले गाड़ी में पंक्चर किया और फिर गाड़ी का शीशा तोड़ रुपयों से भरा बैग चोरी कर फरार हो गए। बैग में तीन लाख 83 हजार चार सौ रुपये थे। यह रुपये बेटी की शादी की तैयारियों के लिए निकाले गए थे। यह सब हुआ गंगाला के ट्रांसपोर्टर श्याम के साथ। वारदात को अंजाम रोहतक रोड पर एक टायर पंक्चर की दुकान पर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घंटाघर चौक से घटनास्थल तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिनमें दो बाइकों और एक कार में संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है।
मामला शाम साढ़े चार बजे का है। सिवानी क्षेत्र के गांव गंगाला निवासी नरेश अग्रवाल, उनके भाई श्याम अग्रवाल का मुंबई में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। उनकी बहन की बलियाली गांव में शादीशुदा है और उनकी भांजी की शादी है। शादी की तैयारियों में परिवार के सदस्य मंगलवार को भिवानी में खरीदारी के लिए आए थे। रोहतक रोड पर रोडवेज वर्कशॉप मोड़ पर राधा स्वामी से थोड़ा आगे पंक्चर की दुकान पर चोर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गए।
ट्रांसपोर्टर श्याम अग्रवाल और नरेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी भांजी की बलियाली में शादी है। वे सुबह खरीददारी के लिए भिवानी शहर में आए थे। दोपहर करीब एक बजे एसबीआई बैंक से चार लाख 25 हजार रुपये निकाले। 25 हजार रुपये उन्होंने जेब में रखे और चार लाख एक तौलिये में लपेट लिए। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक गारमेंट शॉप से उन्होंने करीब 16 हजार छह सौ रुपये की खरीदारी की। यहां से एक पॉलिथीन लेकर बचे रुपये करीब तीन लाख 83 हजार चार सौ उसमें डालकर गाड़ी में रख लिए। शाम करीब साढ़े चार बजे वे गारमेंट शॉप से निकले। उनकी एक बहन को दिल्ली जाना था तो उन्हें बस स्टैंड पर छोड़ने जाने लगे। जब वे वर्कशॉप वाले मोड़ के पास पहुंचे तो बाइक से आए दो युवकों ने उन्हें बताया कि पिछले पहिये में पंक्चर है। इसके बाद उन्होंने गाड़ी रोकी और मोड़ के पास ही स्थित एक टायर पंक्चर की दुकान पर पंक्चर लगवाने लगे। उस समय गाड़ी में वे दोनों भाई, भांजा अंकित व एक अन्य मुकेश था। दुकानदार पंक्चर लगा रहा था तो वे सभी दुकान के अंदर जाकर बैठ गए। इसी दौरान कोई गाड़ी का शीशा तोड़कर रुपयों वाला थैला चोरी कर ले गया। सूचना पर शहर थाना पुलिस और जैन चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर बैंक तक बीच में जिन दुकानों के बाहर सीसीटीवी लगे थे उनकी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे संदिग्ध चोर
पुलिस को राधा स्वामी के पास एक सीमेंट शॉप से फुटेज मिली है जिसमें दो बाइकों और एक कार में संदिग्ध युवक नजर आए है। बाइक सवार एक युवक शर्ट के ऊपर एक और काले रंग की शर्ट पहन रहा है। गाड़ी का पीछा करते और वहां से दो-तीन चक्कर लगाते भी नजर आए हैं। एक बाइक पर सवार दो युवक एक स्विफ्ट कार के पास भी जा रहे हैं। पुलिस इन्हीं को संदिग्ध चोर मान रही है। इसके अलावा कार सवारों को पंक्चर की सूचना देने वाले भी बाइक पर ही थे। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपियों ने बैंक से ही पीछा किया है। कपड़ा शोरूम में कपड़े खरीदने के दौरान कार में पंक्चर किया गया। इसके बाद पीछा कर सूचना दी और कार पंक्चर लगवाने के दौरान शीशा तोड़ रुपये चोरी किए गए। कार के टायर में पंक्चर नीचे की बजाए साइड के हिस्से में है जिससे संभावना ये है कि बर्फ तोड़ने वाले सूए से पंक्चर किया गया है। मगर सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि गाड़ी का शीशा तोड़ा गया और किसी को आवाज भी नहीं सुनी।
वर्जन ::
कार का शीशा तोड़ रुपये चोरी करने की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ जगह सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई है। कुछ संदिग्ध नजर आए है, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
-जय सिंह, एसएचओ, शहर थाना
फोटो 23, 24, 25, 26