{"_id":"5a64e5f04f1c1b90268b59ba","slug":"161516561904-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में चोरों ने फिर तीन स्थानों पर दिया चोरी की घटनाओं को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही दिन में चोरों ने फिर तीन स्थानों पर दिया चोरी की घटनाओं को अंजाम
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। चोरों ने गांव धारवाणबास में मकान का ताला तोड़कर एक लाख रुपये की नकदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। गांव शिमली बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रही एक महिला का अज्ञात व्यक्ति हैंडबैग चोरी कर ले गए तो चोरों ने मकान के बाहर खड़ी बाइक तक को नहीं बख्शा। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
गांव धारवाणबास निवासी राजपाल ने बताया कि वह परिवार सहित बाहर गया हुआ था। पीछे से चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़ डाला। चोरों ने अलमारी में रखी एक लाख रुपये की नकद राशि व सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। उसने बताया कि पड़ोस के लोगों ने मकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। आकर देखा तो ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखा सामान व नकदी संभाली तो गायब मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
एक मिनट में ही महिला का हैंडबैग उठा ले गए चोर
गांव शिमली बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एक महिला का बैंच के ऊपर से चोर हैंडबेग चोरी कर फरार हो गए। उसने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव मनसरवास निवासी सरिता ने बताया कि वह अपने गांव शिमली बस अड्डे पर गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बैंच के ऊपर एक मिनट के लिए ही हैंडबैग रखा था कि अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। उसने बताया कि बैग के अंदर मोबाइल व साढ़े चार हजार रुपये की नकदी थी। उसने मामले की शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी ओर नया बाजार लंबी गली निवासी एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी बाइक को वाहन चोर उड़ा ले गए। उसने घटना की शिकायत सिटी पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। नया बाजार लंबी गली निवासी विजय ने बताया कि उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की हुई थी। अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर वहां से बाइक चोरी कर ले गए। उसने घटना की शिकायत सिटी पुलिस थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।