फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पेड़ों की नीलामी करने के नाम पर गबन करने के माले में पूर्व सरपंच फंसा

पेड़ों की नीलामी करने के नाम पर गबन करने के माले में पूर्व सरपंच फंसा

Mon, 22 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पेड़ों की नीलामी करने के नाम पर गबन करने के माले में पूर्व सरपंच फंसा
बहल। गांव कतवार पंचायत द्वारा सालों पहले की गई पेड़ों की नीलामी में करीब एक लाख 86 हजार रुपये का गबन किए जाने का मामला उजागर हुआ है। जमानत राशि लेकर पंचायती रिकार्ड में ना चढ़ा कर खुद की जेब मेें डालने का आरोप पूर्व सरपंच पर लगाया गया है। कोर्ट ने पूर्व सरपंच को बोली दाता की राशि ब्याज सहित वापस करने के आदेश दिए, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी यह राशि वापस नहीं की गई। इस मामले में बहल थाना पुलिस ने बोलीदाता की शिकायत पर पूर्व सरपंच के खिलाफ गबन किए जाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव सेरला निवासी रमेश ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गांव कतवार पंचायत द्वारा 13 मार्च 2012 को तत्कालीन सरपंच बलवीर की अध्यक्षता में पेड़ों की नीलामी की थी। जिसमें सबसे ऊंची बोली 42 लाख रुपये में उसके नाम छूटी। बोली छूटने के बाद एक लाख रुपये जमानत राशि व 30 लाख रुपये बोली की रकम मौके पर ही जमा करवा दी, लेकिन सरपंच ने जमानत राशि को पंचायत फंड के रिकार्ड में दर्ज नहीं किया। बोली दाता रमेश का आरोप है कि सरपंच ने खुद ही यह राशि गबन कर ली। दूसरी पंचायत ने आने पर बोलीदाता को 12 लाख रुपये का राशि और जमा करवाने के लिए कहा गया। रिकार्ड चेक किया तो पाया कि सरपंच एक लाख रुपये की जमानत राशि खाते में ही जमा नहीं की। बोलीदाता ने जमा की गई राशि की रसीद भी दिखाई।
विज्ञापन

मामला तोशाम कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व सरपंच को बोलीदाता की एक लाख 86 हजार की राशि ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी बोली दाता रमेश को राशि वापस नहीं की। अब परेशान होकर रमेश ने मामले की शिकायत बहल पुलिस थाने में की। पुलिस ने इस शिकायत पर आरोपी सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने इस संबंध में पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैै। पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
- राजवीर सिंह, जांच अधिकारी, बहल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed