फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रात को बावड़ी गेट वाले गोदाम में सिर दबाए, कमरा धोया और सुबह कोंट रोड पर फेंके

रात को बावड़ी गेट वाले गोदाम में सिर दबाए, कमरा धोया और सुबह कोंट रोड पर फेंके

Tue, 02 Jul 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
रात को बावड़ी गेट वाले गोदाम में सिर दबाए, कमरा धोया और सुबह कोंट रोड पर फेंके
भिवानी। तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी राजेश कबाड़ी ने बताया कि बावड़ी गेट वाले गोदाम में तीनों की हत्या की। तीनों के सिर धड़ से अलग कर पहले मक्खन के सामने गोदाम में ही दबाये। रात को ही सबूत मिटाने को पूरा कमरा धोया और पोंछा लगाया। फिर अल सुबह सिरों को वहां से निकाल कोंट रोड पर जोहड़ के पास फेंक आया था। राजेश ने खुलासा किया कि महिला अपनी बड़ी बेटी का आधार कार्ड बनवाने की जिद कर रही थी और उसमें पिता की जगह उसका नाम लिखवाना चाहती थी। इसी बात पर झगड़ा हो रहा था। मना करने पर वह पांच सौ गज का प्लॉट देने की भी जिद करने लगी थी।
विज्ञापन

रिमांड के तीसरे दिन पुलिस उसे सिर बरामदगी के लिए पहले कोंट गांव और फिर उमरावत गांव में उसके प्लॉट में लेकर पहुंची। प्लॉट में पुलिस के सामने आरोपी राजेश ने सारी बातें बताई। उसने बताया कि पहले उसने महिला को सोते हुए मारा। बाद में दोनों बच्चियों को फर्श पर मारा। बड़ी बच्ची भागने लगी थी। उसे भागते हुए ही पकड़क सिर धड़ से अलग किया। वहां कमरे में काफी खून फैल गया था। उसने और कारिंदे मक्खन ने शवों के टुकड़े ठिकाने लगाने के बाद सारे कमरे को धोया ताकि सबूत न रहे। इसी दौरान उन्होंने गोदाम में गड्ढा खोद सिरों को दबा दिया। मगर उसे मक्खन पर यकीन नहीं था। जिससे अगली सुबह वहां से सिर निकाल कोंट गांव के मार्ग पर जोहड़ के किनारे थोड़ा सा गड्ढा खोद दबा दिए। यहां एक पत्थर पर उस जगह रखा था। शायद यहां से कुत्ते निकाल ले गए।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि महिला की छोटी बेटी यहां अस्पताल में हुई थी और उसके कागजात में पति की जगह उसका नाम है। अब महिला जिद कर रही थी कि बड़ी बेटी का आधार कार्ड बनवाये और उसमें भी उसी का नाम दर्ज हो। इसी बात पर झगड़ा हुआ था। साथ ही वह बेटी के नाम पांच सौ गज का प्लॉट कराने की भी जिद कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस दायर करेगी चार्जशीट
पुलिस फिलहाल सिर बरामद करने के बाद तीसरे सिर के बारे में पूछताछ कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में राजेश ने बताया कि उसने निनान बाईपास वाली जगह फेंका था। जहां अब नया बाईपास बन चुका है। केस की पूरी जांच होने के बाद पुलिस इसमें चार्जशीट दाखिल करेगी।


महिला और एक बच्ची का सिर मिल गया है। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। इसके बाद डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। पूरे केस की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। केस में सारे सबूत रखे जाएंगे।
गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed