{"_id":"5d0156debdec2207215a6509","slug":"156036885216-bhiwani-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में सरकारी स्कूल के मिडिल हेड की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में सरकारी स्कूल के मिडिल हेड की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर की बैंक कॉलोनी टैगोर नगर निवासी एक व्यक्ति की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक सरकारी स्कूल में बतौर मिडिल हेड नौकरी करता था। जैन पुलिस चौकी ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
मृतक के पिता श्याम कुमार ने बताया कि उसका बेटा 43 वर्षीय प्रमोद कुमार कैरू के सरकारी स्कूल में बतौर जेबीटी लगा था। कुछ अर्से पहले ही उसके बेटे को जेबीटी से मिडिल हेड की पदोन्नति देकर गांव सेरला के सरकारी स्कूल में भेजा गया था। बीती रात को अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ी और परिजन उसे लेकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रमोद तीन बच्चों का पिता था। उसकी बेटी बेटी 14 साल व दूसरे बेटी 13 साल और ढाई साल का एक बेटा है। जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी गिरिराज ने बताया कि मृतक के पिता श्याम कुमार के बयान दर्ज कर प्रमोद के शव का भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।