{"_id":"5cfd565abdec220708715b1a","slug":"156010657810-bhiwani-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी छीनने के मामले में पुलिस ने किया एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाड़ी छीनने के मामले में पुलिस ने किया एक आरोपी गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
भिवानी। सदर थाना पुलिस ने गाड़ी छीनने के मामले में बदमाश विनोद मित्ताथल के साथी खरक कलां वासी कुलदीप सोमी को गिरफ्तार किया है। विनोद मित्ताथल ने 14 सितंबर 2017 में अपने साथियों के साथ मिलकर गाड़ी छिनी थी।
विज्ञापन
जुई कलां पुलिस चौकी के एएसआई सतीश ने अपनी टीम के साथ गाड़ी छिनने के मामले में खरककलां निवासी कुलदीप उर्फ सोमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूला। नया बाजार निवासी प्रदुमन ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी थी कि 14 सितंबर 2017 को कायला और सांकरोड़ के बीच नहर के पास उसकी गाड़ी के आकर एक गाड़ी रुकी। जिसमें से चार लोग उतरे। आरोपियों ने उसकी गाड़ी छीन ली और फिर फरार हो गए। सदर पुलिस ने इस संबंध में वाहन छीनने का केस दर्ज किया था। एएसआई सतीश ने इस मामले में वांछित तीसरे आरोपी कुलदीप उर्फ सोमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गहन पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाड़ी छिनने की वारदात को करना कबूल किया है। इस मामले में उसके साथी विनोद मिताथल व प्रवीन मालवास देवसर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में वांछित चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। जांच टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।