फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   महिला को धोखा देकर विदेशी महिला से शादी रचाने वाले एनआरआई की जमीन होगी नीलाम

महिला को धोखा देकर विदेशी महिला से शादी रचाने वाले एनआरआई की जमीन होगी नीलाम

Mon, 10 Jun 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
महिला को धोखा देकर विदेशी महिला से शादी रचाने वाले एनआरआई की जमीन होगी नीलाम
भिवानी। शादी के महज एक माह बाद ही पहली पत्नी को धोखा देखकर लंदन में अन्य महिला से शादी रचाने वाले एनआरआई पति की सोमवार को जमीन नीलाम की जाएगी। मुंबई कोर्ट ने आदेश के बावजूद पांच साल तक पहली पत्नी को खर्च नहीं देने पर 10 लाख 20 हजार की राशि के भुगतान के लिए आरोपी पति की गांव रूपगढ़ में जमीन नीलाम की जाएगी। कोर्ट के आदेश भिवानी जिला प्रशासन को भेजे गए है। भिवानी के तहसीलदार एवं रजिस्ट्रार की मौजूदगी में 10 जून को जमीन नीलाम की जाएगी।
विज्ञापन

गांव दिनोद निवासी नीरज रानी यादव ने बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2011 को गांव रूपगढ़ निवासी पंकज यादव से हुई थी। शादी रचाने के एक महीने बाद ही वह लंदन जाकर रहने लगा। उसके बाद से आज तक वह भारत नहीं आया। नीरज का कहना है कि वहां जाकर उसने दो महीने में ही एक युवती से दूसरी शादी रचा ली। इतना ही नहीं उसने विदेश बैठे हुए ही भिवानी के गांव देवसर स्थित पीएनबी बैंक में अपनी मां के साथ फर्जी तरीके से ज्वाइंट एकाउंट खुलवा लिया है। इस मामले में सदर थाना भिवानी पुलिस ने आरोपी एनआरआई पति की मां के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। मुंबई कोर्ट में चल रहे घरेलू हिंसा मामले की सुनवाई करते हुए एनआरआई पति पंकज यादव को घर खर्च के लिए हर माह 20 हजार रुपये खर्च देने के आदेश दिए थे। पिछले पांच साल का कुल खर्च 10 लाख 20 हजार रुपये बनता है। कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए आरोपी पति ने पहली पत्नी को न तो एक बार भी यह खर्च दिया और न ही वह आज तक भारत पहुंच कर कोर्ट में पेश हुआ है। मुंबई कोर्ट ने मामले को सख्ती से लेते हुए एनआरआई पति की गांव रूपगढ़ स्थित 14 कनाल 6 मरले जमीन की नीलामी कर खर्च का भुगतान किए जाने के आदेश दिए है। कोर्ट ने 23 अप्रैल 2019 को जमीन की नीलामी की तारीख तय की थी लेकिन नीलामी के दौरान खरीददार नहीं पहुंचे। अब अदालत ने फिर से इसके लिए नीलामी की तारीख 10 जून तय की है। भिवानी तहसीलदार, रजिस्ट्रार सहित प्रशासन की पूरी टीम द्वारा सोमवार को यह जमीन नीलाम की जाएगी। नीरज ने बताया कि उसके पति द्वारा दूसरी शादी रचाने के मामले मे आरोपी के प्रत्यर्पण के लिए गृह मंत्रालय द्वारा भारतीय दूतावास, लंदन को भी अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed