फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बंद मकान में लगी आग, छत और दीवार भी गिरी

बंद मकान में लगी आग, छत और दीवार भी गिरी

Mon, 10 Jun 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान में लगी आग, छत और दीवार भी गिरी
भिवानी। गांव दिनोद में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक बंद मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पड़ोसी ने बंद मकान से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मकान का ताला तोड़कर सामान को बाहर निकाला फिर सूचना दमकल विभाग को दी गई। करीब सवा 11 बजे आग की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और पौना घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मकान में लगी आग से छत और दीवार भी गिर गई। दरअसल छत लकड़ी की कड़ियों की थी और आग में कड़ियां जलने से छत और दीवार गिरी। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि मकान कप्तान सिंह का है। वह अपने परिवार सहित किसी कार्य से बाहर गया हुआ है और पीछे से मकान में आग लग गई। कप्तान सिंह को उसके मकान के अंदर आग लगने की सूचना फोन पर दी गई है। फिलहाल मकान मालिक के घर पहुंचने के बाद ही मकान के अंदर हुए नुकसान का आंकलन हो पाएगा। दमकल कर्मचारी सुनील कुमार व राजेश ने बताया कि करीबन पौना घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। मकान के निचले हिस्से में आग ज्यादा थी, जिस वजह से दीवार और छत भी गिर चुकी थी इसलिए उन्हें आग पर काबू पाने के लिए मकान के ऊपरी हिस्से में जाना पड़ा। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि आग लगने से मकान की छत और दीवार गिरने के साथ-साथ आग ने पूरे मकान को ही चपेट में ले लिया है, जिससे मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है वहीं आग से सामान भी नष्ट हो गया, जिसका आंकलन अभी बाकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed