{"_id":"5cfc10b1bdec22076402a43c","slug":"15600232106-bhiwani-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से युवती घायल, पिता ने पीछा कर चालक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से युवती घायल, पिता ने पीछा कर चालक को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवती घायल हो गई। युवती मदद के लिए चिल्लाती रही मगर कोई मदद के लिए नहीं आया। जिसके बाद युवती ने पिता को सूचित कर बुलाया। युवती के पिता ने स्कूटी से करीब आठ किलोमीटर तक ट्रैक्टर चालक का पीछा कर उसे पकड़ा। हादसा महम गेट चौक के पास हुआ है। आरोप है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग रहा था मगर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ा नहीं। फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में भारत नगर कॉलोनी निवासी रश्मि ने बताया कि वह दोपहर एक बजे अपनी गाड़ी से सरकुलर रोड से रोहतक गेट की तरफ अपने घर जा रही थी। इसी दौरान अग्रसेन चौक की तरफ से एक ट्रैक्टर अपने पीछे रेत से भरी तीन ट्रालियां लगाकर तेज रफ्तार से महम गेट की तरफ आ रहा था। महम गेट पर ट्रैक्टर ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद उसने वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी से भी मदद मांगी। आरोप है कि कर्मचारी ने वाहन चालक को भगाने में मदद की, जबकि आसपास खड़े लोगों ने भी कोई मदद नहीं की। इसके बाद उसने अपने पिता प्रदीप सिंह भाटी को फोन मिलाकर वहां बुलाया। उसके पिता स्कूटी लेकर वहां पहुंचे और फिर उन्होंने स्कूटी से ट्रैक्टर का पीछा किया। प्रदीप भाटी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक नशे में अपना वाहन चला रहा था। दो बार उसके पिता की स्कूटी को भी टक्कर मारने का प्रयास किया। उसने गांव गुजरानी के समीप गुजरानी पुलिस चौकी की मदद से आरोपी ट्रैक्टर चालक को वहां काबू किया। तीनों ट्रॉलियों के अंदर रेत भरा हुआ था। जबकि चालक के पास ट्रैक्टर के भी कोई कागज नहीं मिले। प्रदीप भाटी ने आरोप लगाया कि कहने को तो महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए हुए हैं, मगर समय पड़ने पर उसकी बेटी को कोई मदद तक नहीं मिली। उसने खुद आठ किलोमीटर दूर तक स्कूटी से आरोपी ट्रैक्टर चालक का पीछा किया और फिर उसे पुलिस को पकड़वाया। जबकि महम चौक पर पुलिस तैनात थी।