फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चोरों का आतंक, पांच जगह चोरी

चोरों का आतंक, पांच जगह चोरी

Sun, 09 Jun 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
चोरों का आतंक, पांच जगह चोरी
भिवानी। चारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात पाच जगहों पर हुई चोरी ने पुलिस गश्त की पोल खोल कर रख दी। बवानीखेड़ा के दो नामी मंदिरों के पांच दानपात्रों को तोड़कर चोर नकदी चोरी कर ले गए तो बवानीखेड़ा में पटेल भवन कम्यूनिटी सेंटर से टोटियां चोरी कर ली गई। तोशाम में एक चाय की दुकान से हजारों की चोरी की। शहर की एक कॉलोनी वासी व्यक्ति के घर से 40 मुर्गे चोरी करने का भी मामला आया है। पुलिस ने शिकायतों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने चोरी करने के बाद दानपात्रों में आग लगा दी। बवानीखेड़ा में सीसीटीवी में चोर नजर आए है।
विज्ञापन

दादी गौरी मंदिर और गोगा मंदिर के पांच दानपात्रों से 80 हजार चोरी
चोरों ने बवानी खेड़ा के दादी गौरी मंदिर और गोगा मंदिर के दानपात्रों को अपना निशाना बनाया। दादरी गौरी मंदिर के एक और गोगा मंदिर से चार दानपात्र चोरी किए गए। सुबह दान पात्र मंदिरों से बाहर खुले में टूटे हुए मिले। बताया जाता है कि इनमें 80 हजार रुपये तक की नकदी थी। सूचना पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। दादी गौरी व गोगा जी सेवा समिति प्रधान सदस्य श्याम राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार रात दादी गौरी मंदिर व साथ लगते गोगा जी पीर के दानपात्र पर चोरों ने हाथ साफ किया और दानपात्रों को आग के हवाले कर दिया। इस बात का पता तब चला जब वे सुबह मंदिर में पहुंचे और बिखरे सामान को देखकर हैरान रह गए। सीसीटीवी की फुटेज में एक चोर दानपात्र को उठाकर बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया कि दानपात्रों में करीब 75 से 80 हजार रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन

पटेल भवन से टोंटी चोरी
बवानीखेड़ा के पटेल भवन से टोंटी चोरी होने का भी मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन की ओर से यह कम्यूनिटी सेंटर बनाया गया है। जिसमें अलग-अलग कमरे, बाथरूम-शौचालय है। चोर यहां से टोंटी आदि चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत हजारों में है। क्षेत्रवासियों ने एक सामूहिक शिकायत हस्ताक्षर कर थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजरे का ताला तोड़कर 40 मुर्गे चोरी, केस दर्ज
ब्रह्मा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के मकान में घुसकर पिंजरे का ताला तोड़कर मुर्गे चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घर के अंदर से मुर्गे चोरी का शक दो युवकों पर जताया है। वहीं पुलिस ने भी इस संबंध में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में ब्रह्मा कॉलोनी निवासी राकेश ने बताया कि उसने अपने मकान के अंदर 35-40 देशी नस्ल के मुर्गे व चूजे पाल रखे हैं। बीती देर रात को दीपक उर्फ नीकू व गौरा सिंह नामक दो युवक उसके मकान में घुस गए और पिंजरे का ताला तोड़कर मुर्गे चोरी कर ले गए।

दुल्हेड़ी बस स्टैंड स्थित चाय की दुकान में लगाई चोरों ने सेंध
भिवानी। कस्बा तोशाम क्षेत्र के गांव दुल्हेडी बस स्टैंड पर एक चाय की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपयों के सामान पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की इस वारदात की शिकायत दुकान मालिक गांव दुल्हेड़ी निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी। धर्मपाल ने बताया कि पिछले 15 सालों से वह बस स्टैंड पर चाय की दुकान किए हुए है। बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा डी फ्रीज और करीबन चार हजार रुपये कीमत की कोल्डड्रिंक के साथ ही गैस सिलेंडर भी ले उड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed