{"_id":"5cf6bc92bdec22076a49b5a5","slug":"155967399714-bhiwani-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे दो लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे दो लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपये की मांग करने और दो लाख एडवांस लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। इस पर आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ।
पुलिस को दी शिकायत में सरकुलर रोड आजाद नगर निवासी राजेश वर्मा ने बताया कि उसके लड़के प्रिंस ने एक्साइज विभाग में नौकरी का आवेदन किया था। गांव गढ़ी बामला निवासी नरेश का उनके पास आना-जाना था। जिसने उसे अपनी सरकार में पहुंच होने झांसा देकर उसके बेटे को एक्साइज टैक्सेशन विभाग में नौकरी लगवाने की ऐवज में दस लाख रुपये की मांग की। पहले तो वह उसे टालमटोल करता रहा, लेकिन उसके बार-बार दबाव दिए जाने पर वह नरेश के झांसे में आ गया। नरेश ने नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये एडवांस मांगे और बाकी रकम काम होने के बाद देने की बात कही। इस पर उसने अगस्त 2017 में नरेश को भिवानी लघु सचिवालय परिसर के समीप दो लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसी दौरान उसके बेटे ने एक्साइज टैक्सेशन विभाग में पेपर दिए, रिजल्ट आया तो उसके बेटे का नंबर नहीं पड़ा। इस पर उसने अपने दो लाख रुपये लौटाने के लिए कहा तो काफी दिनों तक झांसा देता रहा, मगर राशि नहीं लौटाई। काफी अर्से तक पैसे नहीं लौटाने पर राजेश वर्मा ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दी। पुलिस ने इस संबंध में नरेश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।