{"_id":"5ce05a58bdec2207506088fb","slug":"151558207064-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के बैग से चोरी हुए गहने, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के रोहतक गेट क्षेत्र से एक महिला के बैग से सोने-चांदी के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर सिटी पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में महम के वार्ड नंबर दस निवासी कमलेश ने बताया कि वह 9 मई को शादी में शामिल होने के लिए महम से देवराला गांव जा रही थी। जब वह भिवानी के रोहतक गेट क्षेत्र में बस से नीचे उतरी और एक दुकान से सामान लेने गई तो इसी दौरान उसका बैग थोड़ी दूर रख दिया था। जब वह वापस आई और उसने बैग से दो सोने के कड़े, एक सोने की नोज-पिन व एक चांदी का सेट गायब मिला। महिला ने बैग के अंदर से चोरी हुए सामान की आसपास पड़ताल की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी गई। सिटी पुलिस ने इस संबंध में गहने चोरी होने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।