फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   भिवानी को बनाएंगे बॉक्सिंग की राजधानी : राहुल गांधी

भिवानी को बनाएंगे बॉक्सिंग की राजधानी : राहुल गांधी

Tue, 07 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
भिवानी को बनाएंगे बॉक्सिंग की राजधानी : राहुल गांधी
भिवानी। राहुल गांधी ने किरोड़ीमल पार्क में सांसद उम्मीदवार श्रुति चौधरी के समर्थन में हुई रैली में कहा कि भिवानी को लिटिल क्यूबा कहा जाता है, क्योंकि यहां के बॉक्सर विश्व पटल पर छाए हैं। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर भिवानी को बॉक्सिंग कैपिटल बनाया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें भी बॉक्सिंग का शौक रहा है। वे भी कॉलेज में बॉक्सिंग किया करते थे। इसके बाद राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बॉक्सर की संज्ञा देते हुए उदाहरण दिए, वहीं अपनी योजनाएं भी बताईं।
विज्ञापन

बॉक्सिंग के क्षेत्र में मिनी क्यूबा कहे जाने वाले भिवानी पहुंचे राहुल गांधी ने बॉक्सिंग के माध्यम से ही भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि 2014 में भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के रूप में अपना बॉक्सर रिंग में उतारा। उसे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं से लड़ना था। लेकिन उन्होंने एक घूंसा आडवाणी को मारा। जिससे वह रिंग से बाहर हो गए। उन्होंने अपने गुरु का अपमान किया। इसके बाद अन्य अपने नेताओं गड़करी आदि को धड़ाधड़ घूंसे बरसाये। इसके बाद वह रिंग छोड़ जनता के बीच पहुंचे। यहां छोटे दुकानदारों पर नोटबंदी और जीएसपी के रूप में घूंसे मारे। किसानों के बीच पहुंचे तो किसानों ने कहा रिंग में जाइए और हमारे कर्जे माफ कीजिए। यहां भी बॉक्सर मोदी ने किसानों को धड़ाधड़ घूंसे मारे। बॉक्सर मोदी जब रिंग में पहुंचे तो वहां विपक्ष के रूप में मौजूद महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और 15 लाख रुपये के जुमले ने उन्हें नॉक आउट कर दिया। जिसके बाद वे रिंग में ही पड़े-पड़े हवा में हाथ हिलाते रहे।
विज्ञापन


सरकार में आए तो बनाएंगे दो बजट
राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने किसानों से बातचीत की और निर्णय लिया है कि 2019 में सरकार में आए तो देश में दो बजट बनाएंगे। एक किसानों का बजट होगा और दूसरा देश का बजट। किसानों का बजट पहले आएगा। जिसमें उन्हें साफ बताया जाएगा कि फसल का मूल्य कितना मिलेगा, कितना लोन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि आज बिजनेस शुरू करने के लिए अनेक विभागों से अनुमति लेनी पड़ती है और रिश्वत देनी पड़ती है। कुछ महीने बाद हालत ऐसी होती है कि रिश्वत में ही लूट चुके होते हैं। मगर कांग्रेस की सरकार बनने पर तीन साल तक बिजनेस शुरू करने के लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं होगी। तीन साल में जब बिजनेस सही चलने लगे तो ही विभाग में जाकर कहे कि अब बताइये क्या अनुमति लेनी है। अगर बिजनेस नहीं चले तो दोबारा कोशिश करें।

मोदी नहीं मदारी है, झुनझुना लेकर निकला है
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मदारी हैं। झुनझुना लेकर निकले हैं और लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। सेना के नाम पर राजनीति हो रही है। कांग्रेस उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने निवर्तमान सांसद पर निशाना साधा और कहा कि एक बार कहते हैं कि काम नहीं करने के कारण चुनाव नहीं लडूंगा और अब फिर जनता के बीच वोट मांग रहे हैं।

पहले थी पांच कुर्सियां, फिर हुई 21
स्टेज पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पहुंचने के समय पांच कुर्सियां थीं। यह देख राहुल गांधी भी हैरान हुए। बाद में धीरे-धीरे एक-एक कर नेता बढ़ते गए और कुर्सियों की संख्या भी बढ़ती गई। अंत में 21 कुर्सियां स्टेज पर थीं। जिन पर पूर्व विधायक व अन्य नेता मौजूद थे।

एक-एक कर राहुल के समक्ष हाजिरी लगाते रहे नेता
मंच पर जब कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी और उम्मीदवार श्रुति चौधरी बोल रही थीं तो इस दौरान एक-एक कर स्थानीय नेता राहुल गांधी से मिलने जाते रहे। इनमें पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, राव नरेंद्र, दान सिंह, पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन फौजी, अनीता यादव, सोमबीर सिंह, मेजर नृपेंद्र, नरेश कुमार आदि पूर्व विधायक शामिल रहे। वीआईपी गैलरी में बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन एवं विधायक रण्बीर सिंह महेंद्रा, अशोक बुवानीवाला, प्रदीप गुलिया, देवराज महता, कमल सिंह, नीलम अग्रवाल, सेवा देवी ढिल्लो, धीरज सिंह, अजीत फौगाट, राजू मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed