{"_id":"5c5df658bdec22736a769738","slug":"151549661784-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कॉलोनी से चल रहा था भिवानी, रोहतक, हिसार में सट्टेबाजी का खेल-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कॉलोनी से चल रहा था भिवानी, रोहतक, हिसार में सट्टेबाजी का खेल-Cordination
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक, भिवानी। भिवानी की बैंक कॉलोनी में एक दूध डेयरी के साथ ऑफिस खोल भिवानी के अलावा रोहतक, हिसार में क्रिकेट मैच पर सट्टे लगाते पांच लोगों को एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। इनके पास से 32 मोबाइल, 40 हजार की नगदी, लैपटॉप, एलईडी आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस टीम की मानें तो करीब तीन करोड़ का सट्टा लगाया हुआ था। मामला वीरवार देर शाम का है। ऑस्ट्रेलिया में बिग बैस क्रिकेट लीग चल रही है। इसमें वीरवार को होबार्ट हरिकेन और मेलबर्न टीम के बीच मुकाबला था। बैंक कॉलोनी में त्रिवेणी के पास एक गली में कार्यालय खोल सट्टेबाजी का खेल चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज कृष्ण मलिक ने अपनी टीम के साथ छापा मारा और वहां पांच लोगों को सट्टेबाजी का खेल खेलते पकड़ा। पकड़े गए युवकों की पहचान लोहड़ बाजार वासी विरेंद्र, तेलीवाड़ा वासी अमित, गौरव गोलू, कृष्णा कॉलोनी वासी विकास रामू, डोबी तालाब वासी दीपक दीपू को गिरफ्तार किया है।
टीम इंचार्ज कृष्ण मलिक ने बताया कि ये कार्यालय स्पेशल सट्टेबाजी के लिए ही बनाया हुआ था। इनमें विरेंद्र की यहां दूध की डेयरी है और इसके पास ही यह कार्यालय खोल रखा था। इनके पास से 32 मोबाइल, 40 हजार की नकदी, एक एलईडी, तीन रिमोट आदि सामान बरामद हुआ है। छापेमारी टीम में इंचार्ज कृष्ण मलिक के अलावा एएसआई सुभाष, ईएचसी संदीप, सिपाही विकास, ईएसआई सतीश कुमार, सिपाही शिव कुमार, नरेंद्र कुमार शामिल रहे।