{"_id":"5c7eceb8bdec22140127662a","slug":"141551814328-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। नया बस स्टैंड के सामने एक मिठाई की दुकान के ताले चटकाकर लाखों रुपयों के सामान चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने शोरूम के अंदर चोरी की वारदात को कबूल किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हजारों की नगदी भी बरामद की है।
पुलिस को दी शिकायत में दादरी गेट निवासी शुभम ने बताया था कि उसकी नया बस स्टैंड पर मिष्ठान भंडार है। गत 3 फरवरी की देर रात को चोरों ने उसकी दुकान के ताले चटकाकर कीमती सामान चोरी किया और फिर दुकान के अंदर सामान में आग लगा दी। जिससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। इस मामले में पुलिस पहले भी एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके बाद उसी की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने रोहतक रोड निवासी प्रदीप उर्फ मोटा नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से 4200 रुपये की चोरी की गई नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने चोरी का आरोपी युवक प्रदीप उर्फ मोटा को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।