{"_id":"5bd8ad15bdec22694900749d","slug":"141540926741-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर ने लगाए आरोपी पर जातिसूचक गाली देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी वर्कर ने लगाए आरोपी पर जातिसूचक गाली देने का आरोप
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। गांव गुजरानी निवासी दिव्यांग आंगनबाड़ी वर्कर को एक व्यक्ति द्वारा आरटीआई का भय दिखाकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पैसे नहीं देने पर आरोपी कोर्ट में पीड़िता को गाली देने लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुजरानी निवासी बाला देवी ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैं दिव्यांग हूं। वर्ष 1996 से गांव में ही आंगनबाड़ी वर्कर के रूप में तैनात हूं। गांव का ही डॉ. विक्रम जो एक आरटीआई कार्यकर्ता है। वह मेरे पास आया और आरटीआई से मेरी कार्यशैली का रिकॉर्ड मांगने का भय दिखाकर 20 हजार रुपये मांगने लगा। उसने कहा कि रुपये नहीं दिए तो आपके द्वारा किए गए घोटालों की जांच करवाकर केस दर्ज करवा दूंगा। जब वह किसी काम से भिवानी कोर्ट में गई तो वहां पर डॉ. विक्रम मुझे देखते ही जातिसूचक गालियां देने लगा और रुपये मांगे। उसने कहा कि बचना है तो उमेद उर्फ बेदू मास्टर से मिल लो वरना नौकरी खराब करवा दूंगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।