फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एक साल पहले हुई पत्नी की मौत, पत्नी की मौत से आहत पति ने भी लगाया फंदा

एक साल पहले हुई पत्नी की मौत, पत्नी की मौत से आहत पति ने भी लगाया फंदा

Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
एक साल पहले हुई पत्नी की मौत, पत्नी की मौत से आहत पति ने भी लगाया फंदा
सास मिलने गई देखा फंदे पर लटक रहा था दामाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
नगर परिषद में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी वीरवार दोपहर को शहर की इंदिरा कालोनी में अपने किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने सांपला में रह रहे उसके परिजनों को सूचना दी। घटना के करीब छह घंटे बाद मौके पर पहुंचे मृतक के भाई के बयान दर्ज कर पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मृतक कबीरा (37) कई सालों से नगर परिषद भिवानी में सफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत था। एक साल पहले बीमारी के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि इसी से आहत सफाई कर्मचारी ने वीरवार दोपहर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने सांपला में रह रहे उसके परिजनों को सूचना दी।
गांव सांपला निवासी आशीष ने बताया कि उसके बड़े भाई कबीरा की शादी करीब 8 साल पहले भिवानी के पुराना बस स्टैंड निवासी पूजा के साथ हुई थी। उसे दो लड़की हुई, जिनमें एक लड़की पांच साल व दूसरी सात साल की है। शादी के कुछ साल बाद ही वह भिवानी नगर परिषद में बतौर कच्चा सफाई कर्मचारी नियुक्त हो गया और अपने बच्चों व पत्नी को लेकर भिवानी स्थित इंदिरा कालोनी में किराये के मकान पर रहने लगा। करीब एक साल पहले उसकी पत्नी पूजा की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पूजा की मौत के बाद दोनों बच्चे अपनी नानी मंशा देवी के पास रहने लगे, जबकि कबीरा इंद्रा कालोनी में अकेला रह रहा था। पत्नी की मौत के बाद वह काफी परेशान था। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे फोन पर सूचना मिली की कबीरा की मौत हो गई है। इसके बाद भिवानी पहुंच कर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

---
मृतक के भाई के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतक के परिजनों या फिर किसी अन्य व्यक्ति ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतक के पास से किसी प्रकार का कोई नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने धारा-174 केत तहत शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, जांच अधिकारी सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed