फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शहीद के भतीजे के साथ मिलकर फर्जी लोगों की तस्दीक करने का आरोपी पकड़ा

शहीद के भतीजे के साथ मिलकर फर्जी लोगों की तस्दीक करने का आरोपी पकड़ा

Fri, 03 May 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
शहीद के भतीजे के साथ मिलकर फर्जी लोगों की तस्दीक करने का आरोपी पकड़ा
भिवानी। आजाद हिंद फौज के सिपाही की मां के नाम अलॉट जमीन को धोखाधड़ी से बेचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव चांग निवासी रामधन नेताजी सुभाषचंद्र बोस के साथ आजाद हिंद फौज में सिपाही रह चुके थे। जिसकी मौत के बाद उस समय हिसार जिला में उसकी मां हरबाई को साढ़े 12 एकड़ जमीन अलाट कर दी गई थी। इस जमीन के पास अब एयर पोर्ट बन गया। इसी दौरान जमीन की पड़ताल करते हुए एक सरकारी कर्मचारी जब भिवानी में उनके वारिस के पास पहुंचा तो शहीद के भतीजे के मन में लालच आ गया और उसने परिवार के अन्य सदस्यों को फर्जी तौर पर इस जमीन का मालिक दिखाकर तीन लोगों के नाम इस जमीन को बेचने का भिवानी तहसील कार्यालय में इकरारनामा तैयार करा लिया। जिसके बाद इस जमीन को तीन करोड़ 75 लाख रुपये में बेचना तय कर दिया। जबकि हरबाई की मौत के बाद इस जमीन के असल हकदार उसकी दो बेटियां व उसके दो बेटों जिनकी मौत हो चुकी है, उनके वारिस थे। मगर एक वारिस रामबाबू ने साजिश रचकर इस मामले में फर्जी वारिस खड़े कर झूठा इकरारनामे के बाद जमीन की रजिस्ट्री करा दी। इसी दौरान रामबाबू की बहन ने मामले की शिकायत भिवानी एसपी को कर दी। जिसके बाद मामले की जांच इक्नॉमिक सेल के पास पहुंची। जांच के दौरान साढ़े 12 एकड़ भूमि को फर्जी तरीके से बेचे जाने का पर्दाफाश हो गया। एएसआई उमेद सिंह पूनिया ने बताया कि अब तक पुलिस इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। इसी मामले में पुलिस ने अब नया बाजार निवासी रमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस द्वारा अभी भी इस मामले में कई अन्य लोगों की गिरफ्तारियां होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed