फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   लूटी कार बेचकरर हरिद्वारर भागने की फिराक में थे आरोपी

लूटी कार बेचकरर हरिद्वारर भागने की फिराक में थे आरोपी

Tue, 07 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
लूटी कार बेचकरर हरिद्वारर भागने की फिराक में थे आरोपी
प्रेमिका से मिलने गया जयपुर, रुपए खत्म हुए तो दोस्तों के साथ लूट ली कार
विज्ञापन

किराए पर कार बुक कर रास्ते में पिस्टल दिखाकर दिया वारदात को अंजाम
सीआईए ने लूटी कार सहित तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
- जयपुर से पिलानी और फिर जयपुर जाने के लिए 4800 रुपये में ओला की बुक की थी कार

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। चंदेनी गांव निवासी युवक दोस्तों के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने जयपुर गया था। वहां पर सारे रुपये खर्च हो गए तो चारों ने शराब पी फिर जयुपर से पिलानी के लिए ओला कंपनी की कार किराए पर कर ली। आरोपी कच्चे रास्तों से होते हुए उसे लोहारू लेकर आये। वहां आते ही आरोपियों ने गन प्वाइंट पर कार लूट ली और चालक को पेड़ से बांध कर फरार हो गए। यह खुलासा किया है सीआईए की ओर से गिरफ्तार किए गए झोझू खुर्द निवासी प्रमेंद्र, ललीत और प्रिंस ने। आरोपी सोमवार को लूटी हुई कार को बेचने की फिराक में थे। उससे पहले ही सीआईए ने उन्हें कार सहित गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी जगत मोर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लोहारू क्षेत्र में तीन जुलाई को अल सुबह जयपुर से किराए पर लेकर लोहारू क्षेत्र में चालक को बंधक बना गाड़ी लूटने के मामले को गंभीरता से लेते हुए भिवानी सीआईए पुलिस ने तीनों आरोपियों को छीनी गई गाड़ी सहित जूई के बाढड़ा मोड़ से काबू किया है। तीन दिन पहले हुए इस मामले में लोहारू थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि पकड़े गए तीनों आरोपी गांव झोझू के हैं। जो 20 से 25 वर्ष के है। उन्होंने बताया कि पिस्टल की नोंक पर गाड़ी छीनने की इस वारदात में कुल चार युवक शामिल थे। जल्द ही इनके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव झोझू के रहने वाले ललित उर्फ अरमान, प्रमिंद्र व प्रिंस के रूप में हुई है। इनसे अन्य घटनाओं के बारे में भी लूटपाट में शामिल होने का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर हासिल किया जाएगा।
गाड़ी बेचकर हरिद्वार भागने की फिराक में थे
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूटी हुई गाड़ी को बेचने की फिराक में बाढड़ा जा रहे थे। गाड़ी बेचने के बार जैसे ही रुपये मिलते वे दूसरी गाड़ी किराये पर करते और हरिद्वार भाग जाते। उन्होंने प्लान बनाया था कि किराये पर की हुई गाड़ी को हरिद्वार में लूटकर यूपी में बेच देंगे। उससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी प्रिंस के खिलाफ गुरुग्राम में बैंक डकैती, चोरी सहित तीन मामले दर्ज हैं। वहीं अन्य दोनों आरोपियों के खिलाफ भी केस दर्ज है। आरोपियों को अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 16, 17
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed