{"_id":"5b43bf434f1c1b00278b5790","slug":"131531166531-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक करता था ऐसी ठीक करने का काम, मौत के बाद टूटा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक करता था ऐसी ठीक करने का काम, मौत के बाद टूटा परिवार
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। दादरी रोड पर पेट्रोल पंप के समीप बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक दुकान बंद कर अपने गांव हालुवास जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
बीती रात गांव हालुवास के परिवार पर भी दुखों का पहाड़ ऐसे टूटा कि अब घर में कमाने के लिए कोई नहीं बचा। गांव हालुवास अभेसिंह की पांच लड़कियां हैं व दो लड़के थे। कई साल पहले बीमारी के चलते अभेराम की मौत हो चुकी थी। उसके बाद उसके परिवार की जिम्मेवारी बड़े बेटे संदीप पर आ गई थी।
करीब तीन साल पहले शादी में हुए झगड़े में चोट लगने से संदीप की मौत हो गई। संदीप की मौत के बाद घर की पूरी जिम्मेवारी उसके छोटे भाई विष्णु पर आ गई थी। विष्णु ने परिवार को गुजारा करने के लिए चचेरे भाई की दुकान एसी रिपेयरिंग करने काम करना शुरू कर दिया। बीती रात जब वह दुकान पर काम खत्म करने के बाद बाइक लेकर अपने घर जा रहा था तो दादरी रोड पर पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह रोड पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पीछे बाइक लेकर आ रहे चचेरे भाई संयज ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।