{"_id":"5ad6440f4f1c1b340a8b50eb","slug":"131523991567-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर में कर्नल के घर में की चोरी, 14 ताले तोड़कर उड़ाए जेवर-नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर में कर्नल के घर में की चोरी, 14 ताले तोड़कर उड़ाए जेवर-नकदी
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर में कर्नल के घर में चोरी, 14 ताले तोड़कर उड़ाए जेवर-नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
शहर के सेक्टर-23 में रिटायर्ड कर्नल के घर में चोरों ने 14 ताले तोड़कर चोरी की वारदात का अंजाम दिया। चोर हजारों रुपये कीमत के जेवर, चांदी के बर्तन व नकदी ले उड़े। कर्नल का परिवार कल ही दिल्ली गया था। रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंच चोरी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन कर जांच शुरू कर दी।
मंगलवार को सेक्टर-23 के 161 नंबर मकान में चोरों ने दीवार फांदकर प्रवेश किया और चार दरवाजों पर लगे दो तालों को तोड़ा। इसके बाद अलमारी व संदूक पर लगे छह ताले तोड़कर सोने, चांदी, कैश व कपड़ों पर हाथ साफ किया। घर से 12 हजार कैश, सोने की बालियां व चांदी की कटोरी सहित कपड़ों को चुराकर ले गए।
कर्नल के बेटे गौरव कुमार ने बताया कि रविवार को उसकी बहन की सगाई का प्रोग्राम था। प्रोग्राम होने के बाद सोमवार को एक बजे वह घर में ताले लगाकर दिल्ली चले गए। चोरों ने रात को घटना को अंजाम देकर 60 हजार रुपये से ज्यादा का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
पड़ोसी बाबूल ने बताया कि जब वह सुबह पांच बजे घर से बाहर निकला तो कर्नल के घर की लाइटें व पानी का नल चल रहा था। जब उसने घर से दूसरी चाबी से ताला खोल देखा तो अंदर के सभी ताले टूटे हुए दिखाई दिए। चोरों ने दरवाजों की अंडर लॉक व दरवाजे के ताले तोड़ रखे थे। तालों के टूटे होने की जानकारी घर मालिक को दी गई तो उनका भाई मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिवार के सदस्यों ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया।
उधर, फोरेंसिक टीम ने मकान का मुआयना किया और सुबूत एकत्रित किए। सेक्टर-13 पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश आरंभ कर दी है।
--
दो दिन पहले हुए सगाई का प्रोग्राम
रविवार को घर में सगाई होने के बाद परिवार वाले सोमवार को घर में ताले लगा दिल्ली लौट गए। लेकिन परिवार वालों को सुबह पांच बजे घटना की जानकारी मिलते वापस लौटना पड़ा। सुबह 12 बजे परिवार घर में पहुंचा और रखे हुए सामान की जांच की। घर में रखी सोने की बालियां, चांदी के जेवर व चांदी की चार तोले की कटोरी और 12 हजार की नकदी चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी गई।
--
दस घर छोड़कर दूसरे घर में ताले तोड़ने का किया प्रयास
सेक्टर 23 के 161 नंबर घर के पड़ोस में ही बंद पड़े घर में चोरो ने चोरी को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन ताले न टूटने के कारण चोरों को वापस लौटना पड़ा।