फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   खेत में काम करते वक्त करंट से किसान की मौत

खेत में काम करते वक्त करंट से किसान की मौत

Sun, 03 Dec 2017 03:10 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
खेत में काम करते वक्त करंट से किसान की मौत
लोहारू। बरालू गांव में शनिवार को कृषि कार्य करते हुए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बरालू गांव के निवासी धर्मपाल (51 वर्ष) सुबह करीब 8 बजे अपने खेत में फसल में पानी के लिए लाइन बदल रहा था। इसी दौरान एल्यूमिनियम पाइप खेत से गुजर रही बिजली की लाइन को छू गया। इससे धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना लोहारू थाने में मृतक के पुत्र सतेंद्र द्वारा दिए जाने पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया।

जांच अधिकारी लोहारू थाने के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि बरालू में एक किसान की अपने खेत में पानी की लाइन लगाते वक्त करंट लगने से मौत हो गई है। लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed