फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   घरेलू विवाद के चलते कोर्ट में सुनवाई के लिए आए थे दोनों

घरेलू विवाद के चलते कोर्ट में सुनवाई के लिए आए थे दोनों

Thu, 13 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद के चलते कोर्ट में सुनवाई के लिए आए थे दोनों
कोर्ट परिसर में पति ने पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
कोर्ट में सुनवाई पर आई एक महिला को उसके पति ने कोर्ट परिसर में पीटा। महिला के परिजनों व आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया और अस्पताल पहुंचाया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मामला बुधवार दोपहर करीब 12 बजे का है। खाड़ी मोहल्ला वासी महिला प्रीति को परिजन उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रीति ने बताया कि उसकी शादी मंदगोदड़ी निवासी पवन के साथ वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे तंग किया जा रहा है। इसी कारण अब उसने कोर्ट केस कर रखा है। बुधवार को केस की सुनवाई थी। वह अपनी मां और बहन के साथ कोर्ट में आई थी। कोर्ट से निकलकर जब वह जाने लगी तो उसके पति ने उस पर हमला कर दिया। उसे पहले गिराया और फिर पीटना शुरू कर दिया। मामले में अस्पताल चौकी इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि प्रीति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह अपने पति पर आरोप लगा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस महिला के बयान दर्ज करेगी और उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed