{"_id":"620eb17fa8b2145aa329224f","slug":"12th-accused-arrested-in-commando-recruitment-fraud-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांडो भर्ती फर्जीवाड़ा: 12वां आरोपी गिरफ्तार, परीक्षा में कपिल ने राममेहर से दिलवाया था अपना पेपर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कमांडो भर्ती फर्जीवाड़ा: 12वां आरोपी गिरफ्तार, परीक्षा में कपिल ने राममेहर से दिलवाया था अपना पेपर
Fri, 18 Feb 2022 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:05 AM IST
सार
पुलिस कमांडो भर्ती में अपनी जगह अपना पेपर राममेहर से दिलाया था। पुलिस अब तक इस केस में 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा पुलिस कमांडो भर्ती परीक्षा में अपनी जगह दूसरे से पेपर दिलवाने वाले आरोपी कपिल को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी कपिल ने बताया कि उसने पुलिस कमांडो भर्ती में अपनी जगह अपना पेपर राममेहर से दिलाया था। पुलिस अब तक इस केस में 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
सदर पुलिस थाना पुलिस ने जिले में कमांडो पुलिस भर्ती परीक्षा में पैसे लेकर परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के खिलाफ केस दर्ज किया था। गिरोह के गुर्गे असल परीक्षार्थी की जगह दूसरे परीक्षार्थी को बैठाने और फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर परीक्षा पास कराने के लिए पैसे ऐंठ रहे थे।
विज्ञापन
सीआईए द्वितीय के इंचार्ज नरेंद्र कुमार की टीम के इंचार्ज एएसआई राकेश ने परीक्षार्थी की जगह दूसरे को परीक्षा में बैठाकर पेपर दिलाने के 12वें आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कपिल निवासी बिरौली जींद निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन