{"_id":"5ce05a55bdec22074a6ae513","slug":"121558207061-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी कर सोने की चेन और कंगन उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी कर सोने की चेन और कंगन उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के पॉश इलाका सेक्टर 23 में एक और बुजुर्ग महिला को बाइक सवार दो युवकों ने ठगी का शिकार बनाया। आरोपी बुजुर्ग महिला से सोने की चेन और कंगन लेकर रफूचक्कर हो गए। धोखाधड़ी की शिकार बुजुर्ग महिला ने सेक्टर 13 चौकी में शिकायत की है।
शिकायत में सेक्टर 23 निवासी सावित्री देवी ने बताया कि 17 मई की सुबह पौने आठ बजे पीपल सिंचकर पार्क से घर लौट रही थी। जैसे ही वह अपने मकान नंबर 866 के गेट पर पहुंची तो दो बाइक सवार युवक उसके पास आए और शिव मंदिर का पता पूछा। उसने शिव मंदिर सेक्टर 13 में होने का हवाला देते हुए युवकों को रास्ता बताने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक पर बैठा एक युवक उससे बोला ही हम पर्ची काटते हैं, जिसमें एक रुपये के बदले उसे पांच सौ रुपये का नोट थमा दिया। बुजुर्ग औरत को भी लालच आ गया। उसने पांच सौ रुपये लेने के बाद घर के अंदर प्रवेश करना चाहा तो इसी दौरान दूसरे युवक ने उसे बताया कि वह एक लाख रुपये तक का सोना खरीद कर आठ लाख रुपये नकद दे देंगे। इस पर उसने दोनों युवकों को अपने गले से 20 ग्राम सोने की चेन व हाथों से साढ़े तीन तोले के कंगन निकालकर तोलने के लिए दे दिए। इसी दौरान युवक चेन और कंगन हाथ में आते ही बाइक चलाकर रफूचक्कर हो गए। महिला ने उनका चिल्लाते हुए पीछा करने का भी प्रयास किया, मगर आरोपी पलक झपकते ही आंखों से औझल हो गए। दो बाइक सवार युवकों की ठगी का शिकार होने के बाद इसकी जानकारी परिजनों को दी। बाद में महिला ने सेक्टर चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दी। सेक्टर 13 पुलिस चौकी में पीड़ित महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस थाने में धोखाधड़ी व स्नेचिंग का मामला दर्ज किया गया है।