फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ऑटो से गिरकर घायल की अस्पताल में संदिग्ध मौत मामले में अब ऑटो चालक पर भी दर्ज हुआ केस

ऑटो से गिरकर घायल की अस्पताल में संदिग्ध मौत मामले में अब ऑटो चालक पर भी दर्ज हुआ केस

Sun, 10 Feb 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
ऑटो से गिरकर घायल की अस्पताल में संदिग्ध मौत मामले में अब ऑटो चालक पर भी दर्ज हुआ केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गांव निनान के समीप 29 जनवरी को ऑटो से गिरकर घायल की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत मामले में अब ऑटो चालक के खिलाफ भी लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। इस मामले में दो चिकित्सकों पर भी इलाज में लापरवाही पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

गांव नौरंगाबाद निवासी अनिल कुमार ने बताया कि गत 29 जनवरी की सुबह 11 बजे जय भगवान भिवानी से अपने गांव नौरंगाबाद लौट रहा था। निनान के समीप लावारिस पशु आगे आने से ऑटो का अचानक संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आई थी। जिस पर उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। मगर इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में जमकर हंगामा किया और अस्पताल के बाहर ही बवाल काटा। इसके बाद पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ इलाज में लापरवाही का केस दर्ज किया था। लेकिन अब परिजनों ने जयभगवान की मौत के बाद ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ भी लापरवाही से वाहन चलाने की शिकायत सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने 8 फरवरी को इस संबंध में ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed