फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुलिस को भनक लगी तो मथूरा के वृंदावन चौक पर महिला को छोड़कर फरार हुआ अरोपी

पुलिस को भनक लगी तो मथूरा के वृंदावन चौक पर महिला को छोड़कर फरार हुआ अरोपी

Tue, 07 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को भनक लगी तो मथूरा के वृंदावन चौक पर महिला को छोड़कर फरार हुआ अरोपी
मिस कॉल से हुई दोस्ती, शादी के नाम पर ले गया मथुरा, फिर भाई ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन


- पुलिस को भनक लगी तो मथूरा के वृंदावन चौक पर महिला को छोड़कर फरार हो गया आरोपी
- महिला आयोग की सदस्य इंदू यावद ने गांव पहुंच पीड़िता से ली मामले की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। थाना सदर क्षेत्र के गांव निवासी महिला के फोन पर मिस कॉल आती है। बात करने पर युवक ने अपना नाम विरेंद्र फौजी बताया। धीरे-धीरे दोनों में बातें शुरू हो गई और दोनों ने व्हाट्सएप पर चैट करनी शुरू कर दिए। जब प्यार बढ़ा तो डेढ़ महीने बाद महिला घर से दवाई लेने की बात कहकर भिवानी आई। जहां फोन पर दोस्त बने युवक का भाई गाड़ी लेकर आया और उसे मथुरा ले गया। वहां पर आरोपी विरेंद्र फौजी व उसकी पत्नी ने कहा कि अब उसे हरेंद्र के साथ रहना है। उसके कमरे में बंद कर दिया और हरेंद्र उसके साथ डेढ़ माह तक दुष्कर्म करता रहा। वहीं, मामले में महिला के ससुर की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर रही थी। पुलिस ने महिला की कॉल खंगाली तो मथुरा का नंबर मिला। जिसपर पुलिस डेढ़ महीने बाद मथुरा पहुंची तो आरोपी मथुरा के वृंदावन चौक पर छोड़कर फरार हो गया। सदर पुलिस महिला को लेकर भिवानी पहुंची और महिला के 164 के बयान दर्ज करवाये। जहां महिला ने हरेंद्र पर बंधक बनाकर डेढ़ महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में बयान दर्ज करवा जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

दादरी गेट से लेकर गया था आरोपी का भाई
पीड़िता ने बयान में बताया कि जब वह दादरी गेट पर पहुंची तो एक युवक कार लेकर उसके पास पहुंचा और अपने आप को विरेंद्र का भाई हरेंद्र बताया। उसके बाद वह उसे गाड़ी में बैठाकर अपने साथ मथुरा ले गया और कमरे में बंद कर दिया। वहां पर हरेंद्र उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसे लगा कि वह शादी नहीं करेगा तो उसने फोन कर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग की टीम पहुंची पीड़िता के घर
हरियाणा राज्य महिला आयोग सदस्य इंदु यादव पीड़िता के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तीन अगस्त को किसी पीड़िता ने अपने पति के पास फोन करके मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की सहायता से महिला को भिवानी लाया गया तथा पूजा का मेडिकल करवा कर 164 के तहत ब्यान दर्ज किए गए। महिला थाना प्रभारी डॉ. नन्ही देवी को इस केस की जांच सौंपी गई। इंदु यादव ने पुलिस अधिकारी डॉ. नन्ही देवी को तुरंत कार्रवाई करने तथा दोषियों को जल्द से जल्द पकडने के निर्देश दिए। इस मौके पर सुमित शर्मा सहित अनेक मौजिज व्यक्ति भी उपस्थित रहें।

वर्जन
सदर क्षेत्र से गायब महिला को सदर पुलिस ने मथुरा से बरामद किया है। महिला ने बयान में विरेंद्र फौजी के भाई हरेंद्र पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। महिला को तीन अगस्त को मथुरा से बरामद किया है। पीड़िता के बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम मथुरा गई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विरेंद्र सिंह, डीएसपी।
फोटो 26
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed