फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कॉस्मेटिक दुकान से नोटों की मालाएं और नकदी चोरी

कॉस्मेटिक दुकान से नोटों की मालाएं और नकदी चोरी

Sun, 03 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कॉस्मेटिक दुकान से नोटों की मालाएं और नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
जैन चौक चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर कॉस्मेटिक की दुकान से चोर करीब 30 हजार रुपए की नोटों की मालाएं और करीब 15 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे। पुलिस ने सूचना के बाद मौके का निरीक्षण किया और चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना शुक्रवार देर रात की है। चोरों ने जैन चौक में दुकानदार अजय कुमार की कॉस्मेटिक दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते दो मंजिला दुकान में घुसे और भूतल पर बनी कॉस्मेटिक दुकान से नकदी व सामान चोरी किया। दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि सबसे ऊपर वाली छत पर एक बड़ा पत्थर लगाकर रास्ता बंद किया हुआ है। करीब दो से तीन चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि पत्थर को हटाना आसान नहीं। उन्होंने बताया कि दुकान से मुख्य रूप से नोटों की मालाएं चोरी हुई हैं। करीब 30 हजार की मालाएं रखी थी जो चोरी कर ली गई। इसके अलावा गल्ले से करीब 15 हजार की नकदी चोरी हो गई। मामले में जैन चौक चौकी से गोपाल दास ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो 10
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed